Pages

स्टेट बैंक स्टाफ एसोसियेशन का दशम अधिवेशन सम्पन्न

के.के. सिंह ने सदैव संस्था एवं संगठन दोनो के प्रति समर्पित होकर कार्य किया - अजय कुमार खन्ना

लखनऊ। ‘‘संगठन के 100 वर्ष पूरे कर चुके स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया स्टाफ एसोशियेशन के पदाधिकारी समर्पण के साथ सदस्यों के सर्वांगीण हित साधन में लगे रहते है, ये बधाई के पात्र हैं। जिन्होने सेवा शर्तो में सतत सुधार करते रहने का कीर्तिमान स्थापित किया। उनमें से एक व्यक्तित्व के धनी और कुशल वार्ताकार के.के. सिंह 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मैं यह विश्वास व्यक्त करता हूँ कि केके सिंह बैंक और संगठन दोनों से संबंध बनाए रखते हुये सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।’’ 

यह विचार शनिवार को आनन्दी वाटर पार्क में आयोजित स्टेट बैंक स्टाफ एसोसियेशन के दशम अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद एसबीआई के मुख्य महाप्रबन्धक अजय कुमार खन्ना ने व्यक्त किये। उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि अजय कुमार खन्ना, विशिष्ट अतिथि संजीव बंदलिश, महामंत्री के.के. सिंह एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन से समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। जिसके पश्चात गणेश वंदना एवं होली पर आधारित लोकनृत्यों का मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

विशिष्ट अतिथि संजीव बंदलिश ने कहाकि अगले कुछ महीने बहुत संघर्षपूर्ण होने वाले है, क्योंकि सरकार द्वारा बैंको के निजीकरण करने के निर्णय का देशव्यापी विरोध हमारे संगठन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने अधिवेशन के भव्य आयोजन हेतु लखनऊ मंडल के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सेवानिवृत्त हो रहे महामंत्री के.के. सिंह को उनकी संगठन की अप्रतिम सेवाओं के लिए आभार व्यक्त कर उनके सुखमय जीवन हेतु शुभकामना दी। इसके साथ ही विश्वास जताया कि श्री सिंह अपने अमूल्य सुझाव देकर संगठन को सदैव मजबूत बनाये रखेंगे। 

इस अवसर पर कामरेड के.के. सिंह ने बैंक और संगठन दोनों को एक दूसरे का पूरक बताया। उन्होने कहाकि 39 वर्षो के लम्बे ट्रेडमार्क यूनियन जीवन में वह सदैव कर्मप्रधान रहे हैं। देश के अग्रणी बैंक और एस.बी.आई.एस.ए. के सदस्य होने पर उन्हें गर्व है। समारोह में स्टेट बैंक के सभी 16 मंडलों के शीर्ष पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। उपमहामंत्री राजेश शुक्ल ने काव्यात्मकता से परिपूर्ण कार्यक्रम संचालन किया।

प्रतिनिधि सत्र में महामंत्री कामरेड के.के. सिंह ने महामंत्री रिपोर्ट, प्रस्ताव एवं आय-व्यय लेखा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश सिडाना ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। महामंत्री कामरेड के.के. सिंह ने दशम त्रैवार्षिक अधिवेशन के भव्य आयोजन हेतु सभी कार्यकर्ताओं व सहयोगकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ