Pages

300 मलिन बस्तियों में संक्रमण मुक्त करने का नगर निगम ने चलाया अभियान

घर घर से उठाया गया कचरा, सेनेटाइजेशन कराया गया 

लखनऊ। नगरीय क्षेत्र लखनऊ सीमान्तर्गत कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को कम किये जाने के उद्देश्य से मलिन बस्तियों में विशेष सफाई एवं सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को समस्त 8 जोनों के 51 वार्डों की 300 मलिन बस्तियों को संक्रमण से मुक्त करने का अभियान चलाया गया। इस विशेष सफाई एवं सेनेटाइजेशन अभियान के लिए 80 ट्रैक्टर माउन्टेड स्प्रे मशीनों के साथ ही 03 एन्टी स्माॅग गन एवं 350 हैण्डहेल्ड मशीनों का उपयोग किया गया। इसके अतिरिक्त मलिन बस्तियों में इकोग्रीन की 100 गाडियों से घर-घर से कूडा उठाया गया। मलिन बस्ती क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सेनेटाइजेशन के साथ ही विशेष सफाई का कार्य करते हुए नागरिकों को जागरूक किया गया।

यह खबर भी पढ़ें 👇क्लिक करें 

बैंक जाने से बचें खाता धारक, इससे सुरक्षित रहे रहेंगे आप


नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस अभियान में लगभग 3100 सफाई एवं अन्य कर्मचारियों ने प्रत्येक मलिन बस्ती में चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया। नगर आयुक्त ने जोन-1 के अन्तर्गत केकेसी के पास स्थित संजोग नगर मलिन बस्ती का निरीक्षण किया।


इन इलाक़ों में करायी गयी सफाई 

जोन 1 के अन्तर्गत मुख्य रूप से प्रतापनगर, डिप्टी साहब का हाता, छंगापुरवा, धोबियाना, पीली मस्जिद, लतीफ घोसी वाला मोहल्ला, कैसरबाग सब्जी मंडी, ताजीखाना, नई बस्ती जवाहर नगर, गौस नगर, हाता सुलेमान, रस्सी बटान, गुईनगंज स्थित मलिन बस्तियों में, जोन-2 के अन्तर्गत छाछीकुआं, छेदासवास पुरवा, नन्दाखेडा, डी-ब्लाॅक राजाजीपुरम, रामनगर धोबीघाट के आस-पास, जोन-3 के अन्तर्गत अकबरनगर, रहीमनगर, मेंहदी टोला, चौधरी टोला, पुरनिया, उस्मानपुर, इन्द्रानगरी, अहिबरनपुर, मूंगफली मण्डी, पतौरागंज, नयापुरवा, पुराना पुरवा, कसाईबाडा, अकिलापुर, सभौली, सिमरा गौढी, नौबस्ता, बेली गारद, पलटन छावनी आदि, जोन-4 के अन्तर्गत रिसहा का पुरवा, गुलाम हुसैन पुरवा, नया गांव, पासी पुरवा, विजयीपुर, भरवारा, मदरसे वाली गली, पासी टोला, चमराही टोला, झलियनपुरवा गांव, हुसडिया गांव, तखवा, बलराम नगर, विभूति खण्ड, बेहन पुरवा, शेखपुर कसैला, जोन-5 के अन्तर्गत जोधाखेडा, कनौसी, अम्बेडकरनगर, गहरू रोड नटवा बस्ती, अलीनगर सुनहरा, जोन-6 के अन्तर्गत नेवाती टोला, हाता सितारा बेगम, रामगंज हरिजन बस्ती, कांशीराम कालोनी, डूडा कालोनी जल निगम रोड, इकबाल नगर, धोबियाना, आजाद नगर, गुलशन विहार, सुलतानपुर गढैया, जोन-7 के अन्तर्गत बस्तौली गांव, मुंशी पुलिया गांव, तकरोही, हरदासी खेडा, रामदीन पुरवा, बादशाहखेडा, जरहरा, पंडितपुरवा, लाजवंतीनगर, कन्हई लालपुरवा, भगवानीदीन पुरवा, मुरारीनगर, शक्तिनगर, एहसान नगर, रघुराज नगर, गुलजार कालोनी, सनातन नगर, बेनीगंज, गन्ने का पुरवा, खुर्रम नगर आदि एवं जोन-8 के अन्तर्गत गांधीनगर, मवैया, बेहसा, मदारीखेडा, बल्दीखेडा व पकरी आदि मलिन बस्तियों में सेनेटाइजेशन का अभियान चलाया गया।


रेलवे स्टेशन व टैम्पो स्टैंड पर आज चलेगा अभियान 

लखनऊ। शहर के विभिन्न बस स्टेशन रेलवे स्टेशन एवं टेंपो स्टैंड जहां से नागरिकों को दूसरे शहरों में जाना होता है। जहां लखनऊ नगर के बाहर से नागरिक लखनऊ में आते हैं। संक्रमण की अत्यधिक संभावना बनी रहती है। इसी के दृष्टिगत सोमवार को नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले समस्त बस स्टेशन रेलवे स्टेशन एवं टेंपो स्टैंड पर विशेष सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। 

यह खबर भी पढ़ें 👇क्लिक करें 

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ईन जिलों में लगेगा ऑक्सीजन संयंत्र

बस स्टैंड में मुख्य रूप से चारबाग आलमबाग कैसरबाग एवं कमता स्थित बस स्टेशन शामिल है जिन चारबाग, मानक नगर, आलमनगर सिटी स्टेशन, गोमती नगर ऐशबाग, बादशाह नगर, उतरेठिया, डालीगंज एवं मल्हौर रेलवे-स्टेशन पर अभियान चलेगा। यहां के अलावा चारबाग, अवध चौराहा, तेलीबाग, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज, मडियाव, राजाजीपुरम, चरक चौराहा, कपूरथला, निशातगंज, महानगर, बालागंज, बुद्धेश्वर, अमीनाबाद एवं मटियारी टेम्पो स्टैंड पर भी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के प्रातः 9:30 बजे केंद्रीय कार्यशाला आरआर विभाग गोमती नगर के पास से विभिन्न 10 रूट पर टैंकरों को रवाना किया जाएगा



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ