Pages

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर 29 मई को सीएम से मिलेंगे व्यापारी नेता संजय गुप्ता

लखनऊ। कोविड से निपटने के लिए यूपी में जारी कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजार बंद है। जिसका सीधा असर मध्यम वर्गीय व्यापारियों पर पड़ रहा है। ऐसे में बाजार खोले जाने की मांग तेज हो गई। बीते दिनों मोहनलालगंज क्षेत्र के भाजपा सांसद कौशल किशोर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 31 मई के बाद बाजारों को खोले जाने का अनुरोध किया था। कई व्यापारिक संगठन भी बाजारों को खोले जाने की मांग कर रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता शनिवार शाम 6 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके 5 कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मिलेंगे तथा उनको उत्तर प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराएंगे। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में कोरोना कर्फ्यू के कारण व्यापारियों के सामने अनेक आर्थिक चुनौतियां आ गई हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल मुख्यमंत्री को व्यापारियों की समस्याओं से बिंदुवार अवगत कराते हुए उनसे व्यापारियों के लिए सहयोग मांगेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ