Pages

शंकरपुरवा वार्ड तृतीय में वितरित किया सैनिटाइजर व मास्क

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत शंकरपुरवा वार्ड तृतीय में स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सेक्टर-11 विकास नगर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन "गोपाल जी" के द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री सैनिटाइजर, मास्क, साबुन आदि का वितरण प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलका मिश्रा व पार्षद हेमा सनवाल ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्वी मंडल 2 के अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री चंद्राकर त्रिवेदी, देश प्रेमी विकी, जिला प्रतिनिधि उमेश सनवाल, वार्ड अध्यक्ष जीएन भट्ट, महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्षा अंजलि सिंह, मंडल मंत्री प्रतिमा शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवडी, राम सिंह लोधी, देवजीत पांडेय, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ब्रजमोहन पांडेय, पूर्व वार्ड अध्यक्ष एसपी श्रीवास्तव, वार्ड मंत्री भास्कर तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ