Pages

नगर निगम के सहयोग से विज्ञान फाउंडेशन ने मलिन बस्तियों को किया सैनेटाइज

लखनऊ। जनप्रतिनिधि हो, समाजसेवी हो, सामाजिक संगठन हो या आम नागरिक। कोरोना से जारी जंग में हर कोई अपना योगदान दे रहा है। पॉश इलाका हो या मलिन बस्ती, हर इलाकों को कोरोना वायरस से बचाने की कवायद तेज हो गई। एक ओर जहां नगर निगम सैनेटाइजेशन अभियान चला रहा है वहीं विभिन्न संगठन भी इस कार्य के लिए आगे आये हैं। शनिवार को श्रम विहार नगर, जानकीपुरम, इंजीनियरिंग कॉलेज, गढ़ी कनौरा आदि बस्तियों में विज्ञान फाउंडेशन व नगर निगम लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना महामारी को रोकने हेतु सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।

सैनिटाइजेशन के दौरान अलग-अलग बस्तियों में वॉलिंटियर अरविंद कुमार व राजेश कुमार के द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु दवाई का छिड़काव किया गया। अरविंद कुमार ने बताया कि सैनिटाइजेशन के साथ साथ बस्ती में रहने वाले लोगों को कोरोना से लड़ने हेतु मास्क लगाना, निरंतर अंतराल पर साबुन से हाथ धोना तथा पौष्टिक भोजन के बारे में जानकारी भी दी गई। वही राजेश कुमार ने बताया कि बस्तियों में कोरोना महामारी के दौरान अधिकांश लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया सरकार व विज्ञान फाउंडेशन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है कि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके इसीलिए प्रत्येक बस्ती में सैनिटाइजेशन का कार्य समय-समय पर किया जा रहा है।

इसी क्रम में अमर सिंह ने बताया कि सैनिटाइजेशन के दौरान अगर किसी व्यक्ति को कोई समस्या है तो उसका हौसला अफजाई करते हुए उसको डॉक्टर की सलाह लेने की जानकारी भी दी जा रही है।उन्होंने बताया कि अगर बस्तियों में सैनिटाइजेशन होता रहा तो काफी हद तक संक्रमण को रोका जा सकता है। क्योंकि लखनऊ की तमाम ऐसी गरीब बस्तियां हैं जहां पर सैनिटाइजेशन का काम नहीं हो पाया है इसलिए वहां पर संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा रहता है इसी सोच के साथ मलिन बस्तियों में नगर निगम के साथ मिलकर विज्ञान फाउंडेशन द्वारा सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ