Pages

भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड में वितरित किया सेनेटाइजर, दवाई व सेनेटरी पैड

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड के बेलीगारद गांव में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष शेषनारायण मिश्रा और पार्षद रुपाली गुप्ता संग कार्यकर्ताओं ने सैनिटाइजर, मास्क, सेनेटरी पैड्स, साबुन, बिस्किट, दवाईयां वितरित किया।

वितरण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष विनय शर्मा, मंडल महामंत्री संजय तिवारी, शिव बहादुर सिंह, वार्ड अध्यक्ष अतुल मिश्रा, धनराज मिश्रा, विवेक त्रिपाठी, रमन निगम, रोमी मेहरोत्रा, रामानुज तिवारी, दिनेश विश्वकर्मा, आशुतोष सिंह रिशु, प्रशांत शर्मा, अनुपम मिश्रा, मयंक मिश्रा, आशीष गुप्ता, लवलेश पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ