📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

दस दिवसीय उड़ान समर वेकेशन फेस्टिवल 6 जून से, होंगी ये प्रतियोगिताएं

लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में आगामी 6 जून से 15 जून तक 10 दिवसीय ऑनलाइन जूम एप्प पर उड़ान समर वेकेशन फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा। इस बात की जानकारी उड़ान संस्था की संस्थापिका और कार्यक्रम संयोजिका  सरिता सिंह ने दी। उन्होने बताया की छह जून से पंद्रह जून तक चलने वाले ऑनलाइन दस दिवसीय उड़ान समर वेकेशन फेस्टिवल के तहत 6 से 10 जून तक विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां होंगी। जिसमें 6 जून को कविता पाठ, 7 जून को चित्रकला, 8 जून को दादी नानी की कहानियों की प्रस्तुतियां, 9 जून को लोक नृत्य की प्रस्तुति और 10 जून को लोक परिधान की प्रस्तुतियां होंगी। सरिता सिंह ने बताया कि 11 जून से 15 जून तक ऑनलाइन महिलाओं द्वारा प्रस्तुतियां होंगी, जिसके अन्तर्गत 11 जून को फ़िल्मी नृत्य, 12 जून को लोक नृत्य, 13 जून को ढोलक वादन,  14  को जून को सेमीक्लासिकल नृत्य और 15 जून को लोकगीत गायन की प्रस्तुतियां होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें