Pages

शहर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ उत्तरी अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू व दक्षिणी अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डीपी ने बस्तियों में किया फल वितरण

लखनऊ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू ने स्व. राजीव गांधी को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कोरोना दवा वितरण कार्यक्रम की शुरुआत भी की। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ (उत्तरी) अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू व लखनऊ (दक्षिणी) अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डीपी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्व. राजीव गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी, लखनऊ द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत दोनों अध्यक्षों ने विक्रमादित्य वार्ड के हैदर कैनाल बस्तियों में फल वितरित किया।

गीतापल्ली वार्ड अध्यक्ष मुशर्रफ इमाम द्वारा पकरी पुल स्थित मेडिक्स हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से किया गया। जिसका शुभारम्भ करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ (दक्षिणी) अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डीपी ने कहाकि निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान कर ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिले, यही हम लोगों द्वारा स्व. राजीव गाँधी जी को सही मायने में श्रद्धांजलि होगी। स्वास्थ्य शिविर में संजय श्रीवास्तव, रंजित कुमार, संदीप मल्होत्रा, आलोक सिंह, रशीद, रफीक, सतीश मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ (उत्तरी) महासचिव सतीश शर्मा द्वारा स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ठाकुरगंज में शाम 5 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ उत्तरी अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू, संजय श्रीवास्तव, राजेन्द्र पांडेय, आरबी सिंह, अशोक उपाध्याय, राम गोपाल नंद, जगपाल नंद, विनय नंद सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहें। 

इस मौके पर अजय श्रीवास्तव अज्जू ने स्व. राजीव गांधी को याद करते हुए कहाकि उन्होंने देश की एकता एवं अखण्डता की रक्षा के लिए एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए अपनी कुर्बानी दी। देश में सूचना एवं संचार क्रांति की शुरूआत की। देश की प्रगति ही उनका एकमात्र संकल्प था जिसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। वहीं एक अन्य कार्यक्रम में कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव द्वारा डालीगंज क्रासिंग पर स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन व मास्क वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लखनऊ (उत्तरी) अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू, राजेंद्र पाण्डेय, राजीव चन्द्र मिश्रा, अशोक उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ