Pages

लखनऊ में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद, पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा

लखनऊ। भाजपा प्रवक्ता व पार्षद दिलीप श्रीवास्तव पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे के विरूद्ध व हनुमानजी की मूर्ति पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर भाजपा के 70 पार्षद अपने कार्यालय पर एक साथ सोशल डिस्टेंस के साथ सांकेतिक धरना दे रहे हैं। लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ताा, भाजपा पार्षद दल उपनेता कौशलेंद्र द्विवेदी, पूर्व उपनेता रामकृष्ण यादव, मुख्य सचेतक विजय कुमार गुप्ता ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि भाजपा प्रवक्ता व पार्षद दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट पर बड़े मंगल के पावन पर्व पर प्रशासनिक अधिकारियों की शह पर थाना गाज़ीपुर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया। 


भाजपा पार्षद राजेश मालवीय, मुन्ना मिश्रा, राजीव कृष्ण त्रिपाठी, संतोष राय, राम कुमार वर्मा, संजय सिंह राठौर, राघव राम तिवारी, सुधीर मिश्रा "बब्लू", पृथ्वी गुप्ता, कुमकुम राजपूत, रूपाली गुप्ता, साधना वर्मा, के के जायसवाल, अन्नू मिश्रा, श्रवण नायक, राजेश सिंह गब्बर, प्रमोद सिंह राजन, रणजीत सिंह "रंजीत यादव", खुशबूराखी मिश्रा, दीपक मिश्रा, मुकेश सिंह मोन्टी, शैलेंद्र वर्मा, अरूण राय, विमल तिवारी, सुशील तिवारी "पम्मी", मनोज अवस्थी, भृगुनाथ शुक्ला ने भी कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस जनसेवा के कार्यो में लगे भाजपा पार्षद का उत्पीड़न कर रही है। योगी सरकार में शासन - प्रशासन व पुलिस द्वारा निर्दोश पार्षदों व कार्यकर्ताओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

भाजपा पार्षद राम नरेश रावत पर जनसेवा एवं कोविड-19 के पालन कराने के लिए कहने पर हुए हमले का सभी भाजपा पार्षद ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस सजग रहती व मास्क न लगाने वालों पर सख्ती की होती तो भाजपा पार्षद पर हमला भी न होता।


भाजपा पार्षदों ने कहा कि ॐ शिवशक्ति पीठ शनि देव मंदिर ए ब्लॉक इन्दिरानगर में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति पुलिस व एस डी एम सदर ने जानबूझकर जबरिया हटाई जो कि निंदनीय है। योगी सरकार के शासन में पुलिस की कार्यशैली सरकार को बदनाम कर रही है। सभी भाजपा पार्षद सांकेतिक धरने के माध्यम से मुख्यमंत्री से पार्षद दिलीप श्रीवास्तव पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे को खत्म करने व मंदिर पर पुनः मूर्ति स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही भाजपा पार्षद रामनरेश रावत पर हमला करने वालो पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है। 

भाजपा प्रवक्ता व पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एस डी एम सदर, एसीपी गाज़ीपुर, थानाध्यक्ष गाज़ीपुर लखनऊ के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है। साथ ही एस डी एम सदर द्वारा अपने पद पर रहते हुुए अवैध व अनैतिक रूप से अर्जित की गयी सम्पति की जांच की मांग भी की गई। उन्होंने पत्र में कहा कि ॐ शिव शक्ति पीठ शनि देव मंदिर ए ब्लॉक इन्दिरानगर न तो विवादित कुर्क सम्पति है। यहाँ पर सालों से पूजा पाठ व अन्य धार्मिक अनुष्ठान होते आये हैं। 22.11.2010 को पुलिस द्वारा प्रेषित रिपोर्ट में मंदिर का स्पष्ट वर्णन है। बावजूद इसके sdm सदर मानने को तैयार नही हैं।उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष गाजीपुर, एसीपी गाज़ीपुर ने मेरे साथ 1जून को मेरे साथ अभद्रता की,जान से मरवाने की धमकी दी,फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि मेरे साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी sdm सदर, एसीपी गाजीपुर, थानाध्यक्ष गाजीपुर व समस्त जिला प्रशासन की होगी।

पीएम, रक्षा मंत्री, संगठन को भेजा पत्र 

पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि थाना गाज़ीपुर द्वारा लगाए गए फर्जी मुकदमे को समाप्त करते हुवे हनुमानजी की मूर्ति मंदिर पर पुनः स्थापित कर दिया जाए। साथ ही गैर जिम्मेदार उपरोक्त अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करने का आदेश देने का आग्रह भी किया है। पत्र की प्रति प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, प्रदेश महामंत्री संगठन, प्रमुख सचिव गृह, जिलाधिकारी, डी जीपी उत्तर प्रदेश, पुलिस कमिश्नर को भी भेजी गयी है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ