Pages

उपमुख्यमंत्री ने लाजपत नगर गुरुद्वारे में जरूरतमंदों को वितरित किया राशन एवं दवा किट

मौनी बाबा मंदिर, आलमबाग चौराहा पर जरूरतमंद लोगों को मास्क, सेनेटाइजर और भाप की मशीन का किया वितरण

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने रविवार को चौक स्थित लाजपत नगर गुरुद्वारे में सेवा ही संगठन के तत्वावधान में निराश्रित लोगों को राशन किट का वितरण किया। उन्होंने कोविड-19 लक्षण वाले लोगों के लिए निशुल्क दवा किट का भी वितरण किया। 

इसके साथ ही आर्यसमाज मंदिर में कोरोना महामारी की रोकथाम एवं मृत आत्माओं की शांति की कामना को लेकर हो रहे हवन में भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर क्षेत्र में साफ सफाई एवं सेनेटाइजेशन अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में लख़नऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. नीरज बोरा, पार्षद अनुराग मिश्रा, विष्णु त्रिपाठी लंकेश, नीरज सक्सेना, लल्लू मिश्रा, रिद्धि किशोर गौड़, नीरज सक्सेना सहित अन्य सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री ने इसके उपरांत ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से मौनी बाबा मंदिर, आलमबाग चौराहे पर स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित कोविड़ प्रोटोकॉल के अंतर्गत मास्क, सेनेटाइजर और भाप की मशीन वितरित किया। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। उन्होंने समाजसेवियों का उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश तिवारी, ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजीव मिश्रा, पार्षद बबलू मिश्रा, श्रवण नायक, नागेन्द्र सिंह, संतोष श्रीवास्तव सहित कई सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ