Pages

पीपे वाले पुल की जगह पक्का पुल प्राथमिकता के आधार पर बनवाए सरकार - अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’

लखनऊ। पुराने लखनऊ और फैजुल्लागंज को जोड़ने वाले गोमती नदी पर बने पीपे वाले पुल की जगह पर पक्का पुल बनाये जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग किसान व्यापार मण्डल ने पीपे वाले पुल पर सांकेतिक धरना दिया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी, समाजसेवी, किसान यूनियन, व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। धरने का नेतृत्व कर रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, आगामी 2022 विधानसभा चुनाव लखनऊ उत्तरी विधासभा के प्रत्याशी अजय त्रिपाठी मुन्ना सहित धरने में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर से प्राथमिकता के आधार पर पीपे वाले पुल की जगह पर पक्का पुल बनाये जाने की मांग लखनऊ जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार से की। धरने को संबोधित करते हुए आयोजक अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहाकि आजादी के बाद से यह पीपे वाला पुल यहाँ पर बनाया जाता रहा है जो कि बरसात के दिनों में यहाँ से हटा दिया जाता है। शहर के लगभग सभी पुल बन गये लेकिन पुराने लखनऊ के इस पीपे वाले पुल की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। महीने में किसी न किसी की पीपे वाले पुल से गिरने के दौरान मौत भी हो जाती है। उसके बाद भी किसी का ध्यान इस पुल की तरफ नहीं गया।

अजय त्रिपाठी मुन्ना ने फैजुल्लागंज क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए गोमती नदी के किनारे बंधा बनाये जाने की भी मांग की। अजय त्रिपाठी मुन्ना ने गुलालाघाट का सौन्दर्यीकरण कराने वहाँ पर पीने के पानी और साफ सफाई की समुचित व्यवस्था कराये जाने की मांग की। धरने को व्यापारी नेता रितेश गुप्ता, किसान यूनियन के नेता अमर सिंह, राम सरन पाठक, होरी लाल लोधी, अजय अवस्थी बन्टी, पूर्व पाषर्द जयश्री शुक्ला, शालिनी वैद्य, राजकिशोर साहू, विनोद जायसवाल, महेश जायसवाल, मनोज मिश्रा, प्रमोद श्रीवास्तव, बृजेश शुक्ला, पूनम जायसवाल, पण्डित सच्चिदानंद द्विवेदी, उमेश शुक्ला, मो. ताज, सुरेश जायसवाल, रामगोपाल गौतम, संतोष वर्मा ने भी संबोधित किया। अजय त्रिपाठी मुन्ना ने बताया कि सांकेतिक धरने में कोविड गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा गया। 

धरने के उपरान्त मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव और एसीपी चौक आई.पी. सिंह को दिया। जिसमें पीपे वाले पुल की जगह पक्का पुल बनाये जाने, गोमती नदी के किनारे फैजुल्लागंज क्षेत्र में बन्धा बनाये जाने, गुलाला घाट का सौन्दर्यीकरण कराये जाने, साफ सफाई एवं पीने के पानी की समुचित व्यवस्था कराये जाने की मांग की गयी। धरने में यह भी तय किया गया कि जल्द ही पुल बनाने की कार्यवाही न प्रारंभ की गयी तो सभी लोग उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या और क्षेत्रीय सासंद देश के रक्षामंत्री को भी अपनी समस्या से अवगत कराने का कार्य करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ