Pages

एनडीआरएफ टीम ने किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) लखनऊ टीम द्वारा एनडीआरएफ और होमगार्ड्स मुख्यालय के परिसर में पौधरोपण किया गया। 11वीं एनडीआरएफ के सेनानायक मनोज कुमार शर्मा के कुशल दिशा निर्देशन में लखनऊ टीम द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पर्यावरण प्रदूषण को कम करने और वातावरण को शुद्ध बनाने में पेड़ो का सबसे अहम् योगदान होता है। जिसके लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) लगातार पौधरोपण कार्यक्रम चलाती है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करने का सतत प्रयास भी किया जा रहा है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) को पुलिस मुख्यालय के सामने केद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा अर्दौनामाऊ, शहीद  पथ गोमतीनगर में भूमि आवंटित की गयी है। जिस पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के लिए भवन निर्माण कार्य आरम्भ होना है। जिसका शिलान्यास केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान इस भूमि पर भी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम द्वारा पौधे रोपे गए। पौधरोपण का सम्पूर्ण नेतृत्व एनडीआरएफ के उप कमांडेंट नीरज कुमार व लखनऊ टीम के 35 सदस्यी टीम द्वारा किया गया। नीरज कुमार ने बताया कि पेड़ों का हमारे जीवन में सबसे अहम योगदान है और ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करके हम अपने आसपास के वातवरण को शुद्ध कर सकते है। जिससे प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से निजात पाया जा सके और महत्वपूर्ण जीवन की रक्षा की जा सकेगी। इस दौरान एनडीआरएफ के निरीक्षक बिनय कुमार  सहित 35 रेस्कुअर  एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ