Pages

राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा : सीएम के जन्मदिन पर वितरित किया राशन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा की ओर से जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पार्षद अनुराग मिश्रा "अन्नू" ने सभी निर्धनों को राशन वितरित करवाया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा द्वारा केक भी काटा गया एवं सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनीराम रस्तोगी, कन्हैया लाल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा, विजय प्रकाश रस्तोगी, गणेश प्रकाश वर्मा, नरेंद्र कुमार वर्मा, हेमंत कुमार वर्मा, जगदीश वर्मा, वैभव स्वर्णकार, उमेश रस्तोगी, हीरा लाल वर्मा, संरक्षक मनीराम रस्तोगी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संकेत शर्मा एवं रामेश्वर वर्मा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ