Pages

प्रसपा (लोहिया) व्यापार सभा ने मनाया पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव का जन्मदिन

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी के नेतृत्व में शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पीसीएफ के चेयरमैन आदित्य यादव के जन्मदिवस पूरे प्रदेश में व्यापार सभा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया। लखनऊ में भी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने टीवी हॉस्पिटल ठाकुरगंज व केजीएमयू में मरीजों, तीमारदारों एवं गरीब बच्चों को केला, संतरा व मास्क वितरित किया।

वहीं पार्टी के प्रदेश कार्यालय व्यापार सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आदित्य यादव ने केक काटा। इस मौके पर व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अनिल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश सिंह, फुरकान अली, अमरेंद्र सिंह, हर्ष बंसल, राकेश पांडेय, विमल यादव व मोनी सिंह प्रवक्ता अजय यादव सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ