Pages

"पेड़ लगाओ प्रकृति बचाओ अभियान" : प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट ने किया पौधरोपण, बांटे पौधे

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए कृत संकल्प संस्था प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में 'पेड़ लगाओ प्रकृति  बचाओ' अभियान चलाया गया। 'पेड़ लगाओ प्रकृति बचाओ अभियान के तहत प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपाध्यक्ष एनबी सिंह, संस्कृति सचिव प्रिया पाल, पवन पाल सहित संस्था के पदाधिकारियों-सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने लखनऊ के आशियाना में स्थित पार्क में छायादार और औषधीय पौधों पीपल, नीम, बरगद, जामुन, तुलसी, गुड़हल, अमलतास के पौधों का रोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

वहीं दूसरी ओर इस अभियान के तहत विनोद कुमार सिंह और संस्था के पदाधिकारियों की अगुवाई में जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, फैजाबाद, सीतापुर, उन्नाव, कानपुर, बरेली सहित अन्य जिलों में लोगों को तुलसी, नीम, गुड़हल, सदाबहार के पौधों का वितरण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा लोगों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित करने, उनका संरक्षण करने का भी संकल्प दिलाया गया। 

इस अभियान के मुखिया विनोद कुमार सिंह ने लोगों से अपील की, कि वह अपने घरों के आस-पास स्थित पार्क और खाली जगहों पर अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाकर प्रदूषण को दूषित होने से बचाएं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह बेहतर स्वास्थ्य के लिए ज्यादा से ज्यादा पैदल और साइकिल से चलें ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ