Pages

राजीव मिश्रा ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। राजीव मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहाकि वह ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ममता से भली-भांति परिचित है। गौरतलब है कि कोरोना संकट की इस घड़ी में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट जरूरतमंदों की हर संभव मदद कर रही है।

रविवार को ट्रस्ट द्वारा आलमबाग चौराहे पर कैम्प लगाकर गरीब, जरूरतमंद लोगों को भाप की मशीन, सैनिटाइजर एवं मास्क उपलब्ध कराया गया। इस दौरान मुख्य रुप से उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उप-मुख्यमंत्री ने ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के सेवा भाव की प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ