Pages

संजय कुमार बने उप्र बिजली मजदूर संगठन सीतापुर इकाई के जिलाध्यक्ष

सीतापुर। उप्र बिजली मजदूर संगठन के बैनर तले केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को प्रदेश महामंत्री सुहैल आबिद की अध्यक्षता में सीतापुर में आहूत की गई। जिसका संचालन आरवी श्रीवास्तव ने किया। बैठक का मुख्य एजेंडा उप्र बिजली मजदूर संगठन का विस्तार एवं गठन किया जाना था। सर्व सम्मति से सुहैल आबिद (प्रदेश महामंत्री), प्रदीप वर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), दीप सिंह (जिलाध्यक्ष), संजीव यादव, सुमित श्रीवास्तव, इन्द्रमोहन, आलिन्द्र मौर्या, आरवी श्रीवास्तव की देखरेख में जिला कमेटी सीतापुर की कार्यकारिणी घोषित की गई। 

जिसमें संजय कुमार (जिलाध्यक्ष), गिरीश चन्द्र (कार्यवाहक अध्यक्ष), सोनू पाल (उपाध्यक्ष), मुनेश तिवारी (उपाध्यक्ष), राम खेलावन (उपाध्यक्ष), अनिल कुमार (सचिव), शैलेन्द्र सक्सेना (अतिरिक्त सचिव), कु. तनु त्रिपाठी (अतिरिक्त सचिव), विनय कुमार (उपमंत्री), अरबाब हुसैन (कोषाध्यक्ष) चुने गये। कार्य कारिणी की सूची संलग्न है। प्रदेश महामंत्री सुहैल आबिद ने जिलाध्यक्ष एवं सचिव को संगठन के सहयोग एवं उत्थान में कार्य कारिणी के विस्तार करने का निर्देश दिया। सभी चुने हुए पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत व अभिनन्दन करते हुए शपथ दिलाई गई।

बैठक में विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु चर्चा की गई। कार्यकारी सहायको की वेतन विसंगतियों को दूर करने, टी0जी0-2 (विद्युत) को ससमय प्रोन्नति करने तथा संविदा श्रमिकों की दुर्घटना होने की स्थिति में उचित मुआवजा दिलाने, विद्युत विभाग के कर्मचारियों को अन्य विभागों की भाँति कोरोना वारियर्स घोषित किये जाने तथा कोविड-19 से मृत हुए कर्मचारियो/अधिकारियों के आश्रितों को रू0 50 लाख की सहायता राशि दिलाने की बात प्रमुख रूप से रखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ