Pages

सेवा संकल्प दिवस : नहीं कटेगा केक, जरूरतमंदों की करेंगे मदद

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्मदिवस पर पिछले 22 वर्षों से 9 जून को आयोजित हो रहा सेवा संकल्प दिवस पूर्ण सादगी के साथ सेवा के संकल्प और कोरोना वारियर्स को सम्मानित करते हुए मनाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहाकि सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर, अस्पतालों, अनाथालय, गौशालाओं के साथ ही जरूरतमंदों को अनाज, भोजन, वस्त्र, दवा वितरण कर सेवा कार्यों के साथ आयोजित किया जाए।

संदीप बंसल ने कहाकि कोरोना की दूसरी लहर में हजारों व्यापारी परिवार प्रभावित हुए। व्यापारियों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों की जान चली गई। बहुत से संगठन के पदाधिकारी चले गए। ऐसे विषम वातावरण में सिर्फ और सिर्फ जरूरतमंद को सहायता करना ही किसी भी अवसर का प्रसंग हो सकता है। इसलिए किसी भी जनपद में कोई केक ना कटे, किसी प्रकार का कोई उत्सव न मनाया जाए, सिर्फ जरूरतमंदों की मदद हो। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व नगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं नगर महामंत्री सुरेश छबलानी, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम, प्रदेश मंत्री अनिल उपाध्याय, कार्यवाहक अध्यक्ष जावेद बैग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. सलीम, युवा अध्यक्ष आसिम मार्शल, महामंत्री अश्वन वर्मा ने बताया कि राजधानी लखनऊ में भी संगठन द्वारा कई बाजारों में भोजन वितरण का कार्य किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ