Pages

गरीब जरूरतमंदों का पेट भर रही है समाजवादी रसोई

लखनऊ। संकट की इस घड़ी में कोई राशन वितरित कर रहा है तो कोई भोजन। जगह-जगह चल रहे कम्युनिटी किचेन के माध्यम से जरूरतमंदों का पेट भरने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। राजधानी के लाल पुल के पास गोमती नदी के किनारे स्थित हनुमान मंदिर में समाजवादी रसोई निरंतर चल रही है। रसोई का आयोजन सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव द्वारा कराया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में समाजवादी रसोई की संकल्पना की शुरुआत हुई। इसके अंर्तगत ये लक्ष्य रखा गया है कि कोई भी गरीब, असहाय व ज़रूरतमंद व्यक्ति भूखा नहीं रहे। समाजवादी रसोई निरंतर चलती रहेगी और गरीबो का पेट भर्ती रहेगी। साथ में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं समाजवादी पार्टी उत्तर विधानसभा के अध्यक्ष आलोक यादव, शैलेन्द्र वर्मा, कृष्ण, इमरान, व अन्य साथी इस सराहनीय कार्य में अपना पूरा योगदान दे रहें हैं। केजीएमयू, ट्रामा सेंटर व अन्य जगहों पर तीमारदारों एवं सड़कों पर रह रहें गरीबो में निरंतर भोजन वितरण किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ