Pages

शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करता है योग

कोरोना काल में महिलाओं ने सीखे योगा से स्वस्थ रहने के तरीके 

उड़ान समर वेकेशन फेस्टिवल आठवां दिन 

लखनऊ। योग सही तरह से जीने का विज्ञान है, इसलिए इसे दैनिक जीवन में शमिल करना चाहिए। योग, शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करता है। यह जानकारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में ऑनलाइन जूम एप्प पर चल रहे उड़ान समर वेकेशन फेस्टिवल के आठवें दिन योग विशेषज्ञ डॉ. शोभना श्रीवास्तव ने दी। कोरोना काल में महिलाएं कैसे स्वस्थ रहें कार्यक्रम में डॉ. शोभना ने बताया की प्राणायाम खुद की जीवन शक्ति को नियमित करता है, इससे मन सुखी, शांत और उत्साहपूर्ण रहता है। इसको किसी भी वक़्त खाली पेट कर सकते हैं।

डॉ. शोभना ने बताया की सूक्ष्म आसन शरीर की संघियों को स्वस्थ एवं स्नायु मंडल को शक्ति, स्फूर्ति एवं आरोग्यता प्रदान करते हैं। भुजंग आसन पेट के अंगों को उत्तेजित करता है, रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है। धनु आसन पाचन अंगों की कार्य कुशलता बढ़ाता है, पेट और जांघ की वसा को कम करता है।कार्यक्रम प्रभारी सरिता सिंह ने इस कार्यक्रम द्वारा योगा से संबंधित जानकारियों का आदान प्रदान कराया।  सरिता सिंह के संयोजन और योगा विशेषज्ञ डाॅ. शोभना श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रतिभा, सिंह, रोमा शाह, सोनी खत्री, तृप्ति, नीतू पांडेय, प्रेमा, नूपुर, आरती, अंजू पांडेय ने अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न प्रकार के योगा करने के गुर सीखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ