Pages

मॉडल मांटेसरी स्कूल के छात्रों की अनूठी पहल 'selfie with tree'

लखनऊ। यदुनाथ सान्याल वार्ड स्थित नगर निगम के मॉडल मांटेसरी स्कूल ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। स्कूल ने अनूठी मुहिम शुरू की है। बच्चों को अपने अपने घरों में पौधरोपण किया। बच्चों ने पौधे लगाकर इसकी सेल्फी स्कूल प्रबंधन को भेजी। साथ ही रोपे गए पौधों की देखभाल करने का भी संकल्प लिया। स्कूल स्टाफ ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। 

इसकी कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम से हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया व स्कूल की प्रधानाचार्या रीता सिंह ने पौधे लगाए। महापौर ने कहा कि पर्यावरण को बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी है। 


इस दौरान प्रधानाचार्या रीता सिंह ने स्टाफ को पर्यावरण के संतुलन में पौधों का महत्व बताते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व पार्षद विनोद सिंघल व स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी पौधरोपण किया। 


इससे पहले प्रधानाचार्या ने महापौर को पौधा देकर स्वागत किया। महापौर संयुक्ता भाटिया ने स्कूल के पार्क में सजाई गई हरियाली और पौधरोपण का अवलोकन किया।   



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ