Pages

व्यापारी हित के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है संगठन - संदीप बंसल

कानपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को इंदिरा नगर स्थित आस्था पार्टी लॉन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल व संचालन युवा प्रदेश महामंत्री संदीप पांडेय ने किया। बैठक में उत्तर प्रदेश के कई जनपद के व्यापारी प्रतिनिधि ने भाग लिया। जिसमें रायबरेली, सीतापुर, कन्नौज, प्रयागराज, फर्रुखाबाद, जालौन, रतवा, पंजाब, लखनऊ, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, बस्ती, कानपुर, उन्नाव, छिबरामऊ, फतेहपुर, चित्रकूट, महोबा आदि जिलों के व्यापारी शामिल रहे। इस दौरान कोरोनाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें कानपुर ग्रामीण से 5 लोगों को सम्मानित किया गया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहाकि संपूर्ण प्रदेश में संगठन का विधानसभा वार गठन प्रारंभ किया गया है जिसमें तेजी से व्यापारी वर्ग को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने निष्क्रिय जनपदों पर कार्यवाही करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को प्रदेश ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष में सम्मान दिलाने का कार्य किया जाएगा। जिस तरह से शिक्षा के क्षेत्र से विधायक होता है उसी तरह से व्यापारियों का विधायक भी होना चाहिए। संदीप बंसल ने कहाकि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण प्रदेश का एकमात्र व्यापारी संगठन है जो व्यापारी हित के लिए संघर्ष करता है। अमीर हो या गरीब छोटा हो या बड़ा व्यापारी सभी को संगठन समान रूप से लेकर चलता है। बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री संदीप पांडेय ने कहा कि व्यापारियों के सम्मान के लिए संघर्ष करना ही संगठन का कर्तव्य है। 

बैठक में रिपन कंसल पंजाब, प्रदीप अग्रवाल लखनऊ, अतुल गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष युवा) रायबरेली, शोभित टंडन सीतापुर, रमेश केसरवानी प्रयागराज, जगदीश रायतानी गोंडा, संतोष अग्रवाल टांडा, उत्तम बंसल अयोध्या, सुरेश छाबलानी लखनऊ, जावेद बेग, लखनऊ, आकाश गौतम लखनऊ, अश्वनी वर्मा लखनऊ, अनिल गुप्ता, कन्नौज, राजीव दुबे छिबरामऊ, कानपुर नगर से सुरेंद्र तनेजा, नरेंद्र तिवारी अतुल द्विवेदी,आशु शर्मा, असद भाई, चंद्रकांत दीक्षित, मनीष पांडे, कानपुर ग्रामीण से प्रदीप कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, नीरज सिंह, राजावत लकी वर्मा, प्रशांत मौर्य, मनोज कलवानी, विनोद शुक्ला, राजेश दुबे, ओम सिंह भदौरिया, आलोक मिश्रा, आदेश श्रीवास्तव, रोहित यादव, मिथिलेश गुप्ता, रूपाली अवस्थी प्रयागराज, विमला कॉल, सुमन सिंह सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ