Pages

ट्रांसगोमती में तैनात टेक्नीशियन की लम्बित समस्याओं पर हुई वार्ता

लखनऊ। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ शाखा- लेसा व चीफ इंजीनियर सीवी सिंह गौतम के बीच ट्रांस गोमती में तैनात टेक्नीशियन की लम्बित समस्याओं पर वार्ता हुई। संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक वार्ता सकारात्मक रही और मुख्य अभियंता सीवी सिंह गौतम ने कहाकि यदि कोरोनाकाल ना होता तो सभी समस्याओं का समाधान हो जाता। लम्बित समस्याओं पर संगठन से वार्ता करने के लिए लेसा ट्रांसगोमती के सभी अधिकारियों को निर्देशित करने तथा लम्बित समस्याओं को वरिष्ठता के आधार पर हल कराने के लिए कहा गया है। जिलाध्यक्ष सुनील यादव व जिला सचिव वीके‌ सिंह ने उम्मीद जताई कि जल्द से जल्द टेक्नीशियन की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। वार्ता में लेसा ट्रांसगोमती चीफ़ इंजीनियर सीवी सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष सुनील यादव, जिला सचिव वीके‌ सिंह विभांशु, तौफीक, गौरव कुमार उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ