Pages

यूपी विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा व्यापारी समाज - संजय गुप्ता

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने 17वें स्थापना के अवसर पर शुरू किया "व्यापारी स्वाभिमान जागरूकता एवं संकल्प अभियान"

जाति धर्म में बटने से किसी का फायदा नहीं होगा: संजय गुप्ता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा संगठन के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी के मोती महल लॉन में "व्यापारी स्वाभिमान जागरूकता एवं संकल्प अभियान" की शुरुआत की गई। संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी व्यापारियों को 17वें स्थापना दिवस की बधाई दी और कहाकि व्यापारी अपने खून पसीने से टैक्स कलेक्शन करके सरकार के राजस्व में वृद्धि करता है। उसी टैक्स के माध्यम से देश और प्रदेश की सरकारे चलती है। उन्होंने कहाकि देश और प्रदेश की सरकारे जितने भी विकास की योजनाएं एवं आर्थिक कार्यक्रम चलाती है सब में व्यापारियों का अपरोक्ष रूप से सहयोग रहता है। इसके बावजूद व्यापारियों से संबंधित नीति एवं नियम बनाते समय एवं अन्य अनेक अवसरों पर व्यापारियों की उपेक्षा की जाती है और व्यापारियों को उचित सम्मान नहीं मिलता है। इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि व्यापारी भी समाज के अन्य वर्गों की भांति राजनैतिक दलों की जाति धर्म में बांटने की सुनियोजित साजिश का शिकार हो जाता है और चुनाव में जाति व धर्म के आधार पर वोट देता है।

उन्होंने कहाकि व्यापारी वह वर्ग है जिसमें सभी जाति धर्म के लोग शामिल है और व्यापारी सबसे बड़ा वोट बैंक है, व्यापारी से बड़ा वोट बैंक कोई नहीं है। उन्होंने कहाकि उत्तर प्रदेश में छोटे- मझोले व बड़े लगभग 2 करोड़ व्यापारी हैं और उनके प्रतिष्ठानों पर 2 करोड़  कर्मचारी काम करते हैं जिनके परिवार के सदस्यों को मिलाकर लगभग आठ करोड़ वोटर हैं। उन्होंने कहाकि अबकी चुनाव में व्यापारी गेमचेंजर होंगे, व्यापारी जिसकी चाहेगा उसी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहाकि यदि व्यापारी वर्ग जाति धर्म की सोच से ऊपर उठकर व्यापारी बनकर वोट दें तो किसी भी सरकार की हिम्मत व्यापारियों की अनदेखी करने की नहीं होगी।

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का सबसे मजबूत कदम अपने आप को मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में स्थापित करना है। व्यापारी आज विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के मनमाने तरीके से किए जा रहे व्यापार के कारण एवं जीएसटी की विसंगतियों से बहुत परेशान है और कोविड-19 के बाद व्यापारियों के सामने अनेक आर्थिक चुनौतियां आ गई हैं। उन्होंने कहाकि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल पूरे प्रदेश में व्यापारियों को जाति धर्म के खांचे से ऊपर उठकर व्यापारी के रूप में 2022 के चुनाव में वोट देने के लिए जागरूक करेगा। प्रदेश के सभी जिलों में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अगले 6 माह तक छोटे-छोटे व्यापारी सम्मेलन, गोष्ठी, पैदल मार्च  मशाल जुलूस, वाहन रैली वेबीनार आदि कर के व्यापारियों को व्यापारी बनकर वोट देने के लिए जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम को कानपुर के व्यापारी नेता व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अरोड़ा, प्रयागराज के व्यापारी नेता व संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र गोयल ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, कार्यवाहक प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, कानपुर से व्यापारी नेता एवं संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अरोड़ा, प्रयागराज के व्यापारी नेता एवं संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र गोयल, सीतापुर से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सांवरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई, प्रदेश उपाध्यक्ष मुशीर अहमद लारी, प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन, बाराबंकी के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, शाहजहांपुर के अध्यक्ष पंकज वर्मा, बस्ती के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, लखीमपुर के अध्यक्ष महेश पुरी, सीतापुर अध्यक्ष गोपाल टंडन, इटावा अध्यक्ष विवेक वर्मा, प्रदेश मंत्री आरके रावत ,सोनी भार्गव, लखनऊ नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, लखनऊ वरिष्ठ महामंत्री दीपक लंबा, लखनऊ महामंत्री विजय कनौजिया व संजय त्रिवेदी, लखनऊ नगर उपाध्यक्ष मोहित कपूर, उपाध्यक्ष राजशेखर सिंह, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद फुरकान, मसीह उजजमा गांधी, नगर उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, उपाध्यक्ष मोहम्मद शारिक, मोहम्मद आदिल, परवेश जैन, मोहम्मद आदिल, उपाध्यक्ष मनीष जैन, ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, प्रभारी मनीष पांडेय, चेयरमैन अशोक यादव, महामंत्री नरेंद्र शर्मा, युवा इकाई अध्यक्ष आशीष गुप्ता, महिला इकाई अध्यक्ष अनिला अग्रवाल, जिला वरिष्ठ महामंत्री विनोद सिंह, चिनहट अध्यक्ष अरुण राय, तकरोही अध्यक्ष कुलदीप यादव, तिवारीगंज अध्यक्ष उजागर यादव, पुरनिया अध्यक्ष राकेश गुप्ता, कुर्सी रोड अध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी, इंजीनियरिंग कॉलेज अध्यक्ष संजय टंडन, अमीनाबाद प्रभारी हिमांशु गुप्ता, नजीराबाद अध्यक्ष गिरीश गुरनानी, प्रिंस कांपलेक्स अध्यक्ष मोहम्मद हलीम, सरोजिनी नगर अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, गौरी बाजार अध्यक्ष विजय यादव, रिंग रोड अध्यक्ष श्याम जी वर्मा, महामंत्री पंकज अरोड़ा ट्रांसगोमती उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, सनी, सदर अध्यक्ष अखिल गोवर, कैंट रोड अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, तेलीबाग अध्यक्ष राजन मिश्रा, सालेह नगर अध्यक्ष धीरज गुप्ता, सहित विभिन्न बाजारों के पदाधिकारी शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ