Pages

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण

लखनऊ। व्यापारिक संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश कार्यालय में झंडारोहण का आयोजन एवं लड्डू का वितरण किया गया। झंडारोहण संयुक्त रूप से राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जमील अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना, प्रदेश संरक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश जयसवाल  प्रदेश मंत्री शैलेंद्र गुप्ता, प्रदेश मंत्री सुरेश चंद्र जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष ताज खान, मोहम्मद नईम, मोहम्मद जहीर, शिवबालक गुप्ता, हाफिज सिराज अहमद, आशीष जयसवाल, सुनील जायसवाल, मोहम्मद शादाब सिद्दीकी, जियाउद्दीन, इसरार अहमद, राघव सिंह, विजय यादव, सन्नी गुप्ता सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ