Pages

मधुसूदन दादू अध्यक्ष, रवीन्द्र सिंह बने लघु उद्योग भारती उप्र के महामंत्री

लखनऊ। लघु  उद्योग  भारती,  उप्र  की  प्रादेशिक  बैठक आगरा  में सम्पन्न  हुयी।  बैठक  में  राष्ट्रीय  संगठन  मंत्री, श्रीप्रकाश, ओम  प्रकाश  मित्तल (प्रभारी  उत्तर  क्षेत्र), राकेश  गर्ग  (अखिल  भारतीय  संयुक्त  महामंत्री  एवं  प्रभारी  उत्तर प्रदेश)  के  साथ  प्रदेश  कार्यकारणी  के  सदस्य,  सभी  संभाग  अध्यक्ष  एवं  महामंत्री  एवं  संगठन  के सदस्य  उपस्थित  हुये। बैठक  में  राष्ट्रीय  संगठन  मंत्री  श्रीप्रकाश ने मधुसूदन  दादू (नोएडा) को प्रदेश  अध्यक्ष  और रवीन्द्र  सिंह  (लखनऊ)  को  प्रदेश महामंत्री  घोषित  किया। इस  अवसर  पर  उन्होंने कहा  कि  वर्तमान  कोविड  महामारी  काल  में  विश्व  की उद्योग  विकास  में  भारत  पर  दृष्टि  हैं,  भारत  को  इस  समय  प्रगति  के  नये  आयाम  स्थापित करने  है। हमारा  संगठन  औद्योगिक  विकास  के  लिये  संकल्पित  हैं।  

ओमप्रकाश  मित्तल  ने  कहाकि  लघु  उद्योग  भारती  उप्र का नये प्रदेश  अध्यक्ष मधुसूदन  दादू  और महामंत्री रवीन्द्र  सिंह  के  नेतृत्व  में  उद्योगों  का  विकास  एवं  संगठन  का विस्तार  होगा।प्रदेश  में  उद्योग  विकास  की  आपार  संभानाये  हैं। राकेश  गर्ग ने बताया कि उप्र की  अर्थव्यवस्था,  भारत  की अर्थव्यवस्था  को  प्रभावित  करती  हैं, इस  दृष्टिकोण  से  हमारे  संगठन  का  दायित्व  प्रदेश  में  और बढ़  जाता  हैं। नव  निर्वाचित  प्रदेश  अध्यक्ष  मधुसूदन  दादू  ने  नई  कार्यकारणी  की  ओर  से आश्वासन  दिया  कि  हम  सभी  मिलकर  औद्योगिक  विकास,  उद्यमियों  की  समस्याओं  के समाधान  में  कार्य  करते  हुये  प्रदेश  को  आर्थिक  विकास  की  ओर  ले  जायेगें। रवीन्द्र  सिंह (प्रदेश  महामंत्री) द्वारा  सभी  के  सहयोग, उद्योगों  के  हित  में कार्य  किये  जाने  के  संकल्प  के  साथ  सभी  को  धन्यवाद  ज्ञापित  किया  गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ