Pages

लखनऊवासियों के भरोसे का प्रतीक है मेट्रो की राइडरशिप में हो रहा निरंतर सुधार

लखनऊ मेट्रो ने दर्ज की अनलॉक-2 के बाद की सबसे अधिक राइडरशिप (यात्री संख्या), 33 हजार यात्रियों ने शुक्रवार को किया मेट्रो से सफ़र

लखनऊ। अनलॉक-2 में 9 जून 2021 से मेट्रो सेवा के पुनः आरंभ होने के बाद से लखनऊ मेट्रो ने आज अब तक की सबसे अधिक दैनिक राइडरशिप (यात्री संख्या) हासिल की। शुक्रवार के दिन यात्रा के लिए लखनऊ के 33 हजार लोगों ने मेट्रो को चुना। कोरोना के बाद की परिस्थितियों में मेट्रो की राइडरशिप में हो रहा यह निरंतर सुधार लखनऊवासियों के भरोसे का प्रतीक है। 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक, श्री कुमार केशव ने कहा कि, ‘‘अनलॉक-1 के तरह ही इस बार भी हम तेज राइडरशिप रिकवरी की तरफ़ अग्रसर हैं। 33 हजार की दैनिक राइडरशिप कोरोना पूर्व के 50 प्रतिशत से अधिक है। मैं इसके लिए लखनऊवासियों का आभारी हूं। इससे पूर्व 5 अगस्त 2021 के दिन लखनऊ मेट्रो ने आरंभ होने से अब तक की अपनी यात्रा में 3.25 करोड़ की राइडरशिप (यात्री संख्या) के आंकड़े को पार किया था। वर्तमान में कोविड के मद्देनज़र मेट्रो स्टेशनों और मेट्रो ट्रेनों पर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए तमाम प्रबंध जारी हैं। सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए सैनिटाइजेशन और शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ