Pages

एसबीआई लेडीज क्लब ने दृष्टि सामाजिक संस्था को भेंट किया 10 स्प्लिट एसी

लखनऊ। भारतीय स्टेट बैंक लेडीज क्लब लखनऊ, समय समय पर जरूरतमंद एवम कमजोर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी गतिविधियां करता रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को अखिल भारतीय एस.बी.आई. लेडीज क्लब की अध्यक्षा अनीता खारा द्वारा दृष्टि सामाजिक संस्था, लखनऊ को 10 स्प्लिट ए.सी. संस्था के सचिव को भेंट स्वरूप प्रदान की गई। इसी क्रम में श्रीमती खारा ने सभी बच्चों को क्रेयान बॉक्स एवं फल भेंट की एवं संस्था के प्रति ऐसे विशेष बच्चों को बेहतर वातावरण प्रदान करने हेतु आभार प्रकट किया। इस अवसर पर माधवी खन्ना (अध्यक्षा, एस.बी.आई. लेडीज क्लब लखनऊ) एवं अन्य महिला सदस्या भी कार्यकम मे सम्मलित हुई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ