Pages

भाजपा लखनऊ महानगर के विभागों के संयोजक एवं सहसंयोजक घोषित

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने जिला कार्यालय निर्माण विभाग का संयोजक चंद्र प्रकाश अवस्थी, कार्यालय आधुनिकीकरण विभाग का संतोष सिंह, ग्रंथालय ई पुस्तकालय का आरडी मौर्य, स्वच्छ भारत अभियान का करुणेश त्रिपाठी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अर्पणा मिश्रा, नमामि गंगे का महेंद्र विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का सुधांशु श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान का राजन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान का गायत्री प्रसाद द्विवेदी, सुशासन तथा केंद्र राज्य शासकीय समन्वय विभाग का गणेश कनौजिया, मीडिया विभाग का एमपी दीक्षित, राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं बैठक विभाग का सतीश मिश्रा, डॉक्यूमेंटेशन विभाग का आलोक मिश्रा, सहयोग आपदा राहत एवं सेवाएं विभाग का एसपी तिवारी बाबा, साहित्य एवं प्रचार सामग्री विकास विभाग का नरेंद्र शर्मा, चुनाव प्रबंधन विभाग का उमेश तिवारी, चुनाव आयोग संपर्क विभाग का आशीष कुमार शुक्ला, कानून एवं विधिक विषयक विभाग का आरती गुप्ता सिंह, पार्टी पत्रिकाएं एवं प्रकाशन विभाग का राजेश गुप्ता, सोशल मीडिया गतिविधि विभाग का श्याम जीत सिंह, आजीवन सहयोग निधि विभाग का प्रदीप अग्रवाल एवं आईटी विभाग का संयोजक अरिजीत चटर्जी को घोषित किया। साथ ही सभी विभागों में दो-दो सह संयोजक भी बनाए गए। यह जानकारी महानगर महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी पुष्कर शुक्ला और मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ