Pages

शक्ति केंद्रों पर चौपाल में भाजपा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

लखनऊ। प्रदेश में सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा लखनऊ महानगर के सभी शक्ति केंद्रों पर पार्टी के विधायकों व प्रमुख पदाधिकारियों ने चौपाल का आयोजन करके सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्णयों को जनता तक पहुंचाया। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने पश्चिम मंडल 3 के कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड शक्ति केंद्र ए के चौपाल कार्यक्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया। इसके लिए मुख्यमंत्री की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। जिस प्रकार का जनाधार पूरे उत्तर प्रदेश की जनता ने आशीर्वाद के रूप में मुख्यमंत्री को दिया उसी प्रकार से हमारे मुख्यमंत्री ने पूरे समर्पण भाव से प्रदेश के लिए काम किया है। हम सभी अनुभव कर सकते हैं कि 4.5 वर्षों में  प्रदेश में कितना बड़ा परिवर्तन आया है।

उन्होंने कहा कि हम सब इस बात का एहसास करते हैं कि अधिकांश लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार की योजना का लाभ सभी ने पाया होगा यह सरकार इसी प्रकार से काम कर रही है कि समाज के सभी लोगों को इसका लाभ मिले। 2017 से पहले प्रदेश में जातिगत, गुंडाराज , भ्रष्टाचार, क्राइम और करप्शन राजनीति की पहचान होती थी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले 4.5 वर्षों में जिस प्रकार से काम किया है आज उत्तर प्रदेश को नई स्थिति में लाकर खड़ा किया है। 4.5 वर्षों की सरकार में आपको प्रसन्नता होगी कि आपने सही जगह वोट दिया, सही नेता को चुना। उसका परिणाम है कि हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश आज आगे है पहले समाज को जाति के नाम पर बांट दिया गया था पर योगी आदित्यनाथ ने जातिगत व्यवस्था को समाप्त कर दिया। कोई भी योजना आती है वो समाज के हर वर्ग में पहुंचेगी ऐसी व्यवस्था लागू की। आपने यह भी देखा होगा उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले सभी प्रकार के गुंडाराज माफिया संगठित अपराध करते थे ऐसे अपराधियों को चिन्हित किया, या तो उनको प्रदेश छोड़ना पड़ा या जेलों में बंद है। पिछले 4.5 वर्षों में एक भी दंगा उत्तर प्रदेश में नहीं हुआ जहां पहले उत्तर प्रदेश में हर तीसरे चौथे महीने में दंगा होता था आज सभी अपराधियों के मन में खौफ है।आज प्रदेश में अमन चैन आ गया है असामाजिक तत्व जो पहले घूमते थे। अब उनको पता चल गया है कि अब योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ माफिया ऐसे भी थे जो आम जनमानस को डराने का काम करते थे, फिरौती करते थे इन सब घटनाओं में प्रदेश में विराम लगा है इसके साथ-साथ भ्रष्टाचार की जो बात होती थी कोई ऐसी सरकार नहीं थी जो भ्रष्टाचार नहीं करती थी सपा बसपा सरकार भ्रष्टाचार से लिप्त रहती थी पहले नौकरियों में भ्रष्टाचार होता था पर योगी सरकार ने बिना किसी भ्रष्टाचार के नौकरी दी। पहले जो भी सरकारी नौकरी आती थी समाजवादी पार्टी के नेता सक्रिय हो जाते थे आम जनता के लोगों को फंसा कर पैसा वसूल लेते। आज उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले  4 .5वर्षों में करीब साढे चार लाख से ज्यादा नौकरियां देने का काम किया है और यह जो भी नौकरी आई हैं किसी भी गरीब व मध्यम वर्गी लोग को नौकरी मिली है उनको एक भी रुपया नहीं देना पड़ा। यह बदलता हुआ उत्तर प्रदेश है जहां योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। विदेशों में भी अब उत्तर प्रदेश की चर्चा होती है अब लोग उत्तर प्रदेश का नाम मान सम्मान के साथ लेते हैं उत्तर प्रदेश का नाम योगी जी ने बहुत बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश के वासियों का भी नाम बढ़ाया है। 2017 से पहले कोई भी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक नहीं पहुंचता था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज उत्तर प्रदेश में 42 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना देने का लाभ दिया है। किसान सम्मान निधि पूरे देश के किसानों को प्रति वर्ष ₹6000 देने का काम भी सरकार कर रही है।  4.5 वर्षों में योगी जी की सरकार में गन्ना किसानों को 140000 करोड़ गन्ना किसानों को दिया। 

उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना में मोदी जी ने पूरे देश में 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना देने का काम किया है। जिसमें गरीबों के घर ₹500000 तक का इलाज आयुष्मान योजना के तहत होगा। ऐसी व्यवस्था भारत ही नहीं पूरे विश्व में किसी नेता ने ऐसा योजना नहीं लागू की गई। मोदी जी और योगी जी ने उज्जवला कनेक्शन देने का काम किया पूरे देश भर में 9 करोड़ लोगों को कनेक्शन दिया गया है ।18000 गांव में माननीय मोदी जी के नेतृत्व में बिजली पहुंचाने का काम किया है। सपा बसपा के 15 सालों के सरकार में प्रदेश काफी पीछे चला गया।  कोरोना काल में भारतीय जनता के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह ना कर के लोगों के मदद करने का काम किया।  आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बसपा के कार्यकर्ता केवल चुनाव में ही घूमने लगते हैं। सपा बसपा के कार्यकर्ता अगर आपको दिखाई देने लग जाएं तो समझ लीजिए कि चुनाव आने वाला है। जबकि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सामने 365 दिन प्रतिदिन 24 घंटे जन सेवा के लिए तैयार रहता है पर दूसरी पार्टी के लोग  केवल चुनाव में दिखाई देते हैं। हमें अपनी विधानसभाओं में बहुत बड़ी संख्या में कमल का फूल खिलाना होगा और योगी जी और मोदी जी को मजबूत करना होगा।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यकम में मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, मंडल महामंत्री राजवीर सिंह, शिवेंद्र पार्षद शिवपाल सांवरिया, वार्ड अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, शक्तिकेंद्र संयोजक राजेंद्र श्रीवास्तव, श्यामजीत सिंह, दुर्गेश अवस्थी, ऋषि शर्मा, संजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ