Pages

केजीएमयू पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल का प्रदर्शन 30 सितंबर को, ये है मामला

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निःशुल्क दवायें व अन्य सुविधाएं न मिलने का आरोप लगाया है। इस संबंध में संगठन ने 30 सितंबर को केजीएमयू के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। विकासनगर में स्थित संगठन कार्यालय पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी ने की। संगठन के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सैयद फुरकान अहमद ने राष्ट्रीय प्रभारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित अपने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का एक दूसरे से परिचय कराया और वर्तमान परिस्थिति में उद्यमी, व्यापारी, किसान की समस्याओं पर अपनी बात रखी।

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और सभी को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाने का सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अनुरोध किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही साथ सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से उद्यमियों, व्यापारियों, किसान समेत आम जनता की उचित समस्याओ के समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहाकि सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बाहर से दवा लाने के लिए लिखा जाता है, जो किसी भी प्रकार से उचित नहीं है। सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आसानी से भर्ती भी नहीं किया जाता है। इसके विरोध में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल 30 सितम्बर को समय प्रातः 11 बजे केजीएमयू के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिम्मेदार अधिकारियों को दिया जाएगा। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने किसान संगठनों के द्वारा 27 सितंबर की बंदी को लेकर अपना समर्थन दिया। बैठक में महानगर अध्यक्ष सैयद फुरकान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज किशोर साहू, महासचिव अजय अवस्थी बंटी, महेंद्र सिंह गौर, मोहम्मद महफूज, उपाध्यक्ष बब्बू अंसारी, सुफियान अंसारी, विजय यादव, श्रीकांत वर्मा, सुनील जायसवाल, वीपी सिंह, दुर्गेश गुप्ता, डॉ. धर्मेंद्र यादव, राकेश यादव, राजू यादव, सनी गुप्ता, रामतीर्थ यादव, संतोष वर्मा, सर्वेश सिंह चौहान, आशुतोष गुप्ता, प्रचार मंत्री राघव सिंह, नगर मंत्री रामगोपाल यादव, मनोज, अनिल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ