Pages

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल की लखनऊ जिला व महानगर इकाई गठित

नीरज गुप्ता जिलाध्यक्ष, सैय्यद फुरकान अहमद बने महानगर अध्यक्ष

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल ने संगठन का विस्तार करते हुए लखनऊ की जिला व नगर इकाई घोषित कर दी। मंगलवार को संगठन के प्रदेश कार्यालय विकास नगर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से चिनहट गोमती नगर क्षेत्र के व्यापारी नेता नीरज गुप्ता को जिलाध्यक्ष और भरतनगर, सीतापुर रोड के व्यापारी नेता सैय्यद फुरकान अहमद को लखनऊ महानगर का अध्यक्ष चुना गया। उक्त जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी "मुन्ना" ने बताया कि उद्यमी, व्यापारी, किसान सहित आम जनता की समस्याओं से शासन प्रशासन को अवगत कराने के लिए व उसका निराकरण कराने के लिए भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल का गठन कुछ माह पूर्व किया गया था। जिसकी महानगर कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी सहित प्रदेश के पदाधिकारी घोषित किये गये है। आने वाले समय में यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा। 

ताज खान, राजेश शुक्ला, शैलेन्द्र गुप्ता, सुरेश जायसवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, विजय शंकर गुप्ता को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखनऊ महानगर कार्यकारिणी में सैय्यद फुरकान अहमद को अध्यक्ष, अजय अवस्थी बन्टी, महफूज, महेन्द्र सिंह गौड़ को महासचिव, राज किशोर साहू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बब्बू अंसारी, सुफियान अंसारी, विजय यादव, श्रीकान्त वर्मा, सुनील जायसवाल, बीपी सिंह दुर्गेश गुप्ता, डा. धर्मेन्द्र, राकेश यादव, राजू यादव, शनि गुप्ता, राम तिरथ यादव, संतोष वर्मा, सर्वेश को महानगर उपाध्यक्ष, राम गोपाल गौतम, मनोज, अनिल गुप्ता को नगर मंत्री, राघव सिंह को प्रचार मंत्री बनाया गया है।  

जबकि लखनऊ जिला कमेटी में नीरज गुप्ता जिलाध्यक्ष, यादवेन्द्र प्रताप सिंह गब्बर प्रमुख महासचिव, आशुतोष खरे महासचिव, पंकज गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमन कुमार, एसबी थापा, पुरूषोत्तम जलान, आशीष शर्मा, विशाल गुप्ता उपाध्यक्ष, प्रमोद सिंह कोषाध्यक्ष, अमित चौरसिया जिला संरक्षक, अश्वनी कुमार मीडिया प्रभारी, ताज खान, रेहान खान जिला मंत्री बनाये गए हैं। संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी "मुन्ना" ने सभी पदाधिकारियो का माला पहनाकर स्वागत किया और सभी साथियों के सुख-दुःख में सदैव साथ रहने का भरोसा भी दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ