Pages

लखनऊ उत्तर मंडल-5 : भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली ये शपथ

लखनऊ। पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को लखनऊ उत्तर मंडल-5 के लखनऊ पब्लिक स्कूल पोलिंग स्टेशन की बूथ संख्या 323 पर बूथ समिति सदस्यों एवं पन्ना प्रमुखों के साथ आयोजित कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री त्रिंबक तिवारी एवं कोषाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। 

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने कहाकि हमें दीनदयाल जी के पद चिन्हों पर चलना है और अंत्योदय के लिए कार्य करना है। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बूथ समिति के सदस्यों को प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के संबंध में शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम का संचालन बूथ के महामंत्री राकेश सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय, मंडल महामंत्री संजय तिवारी, वार्ड अध्यक्ष सर्वेश सिंह एवं राजीव मेहरोत्रा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ