Pages

फैजुल्लागंज में प्रसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, दी ये चेतावनी

लखनऊ। फैजुल्लागंज, खदरा सहित आसपास के इलाकों में सड़क, सीवर, नाली, जलभराव व अन्य जनसमस्याओं से आक्रोशित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया। फैजुल्लागंज बंधे पर आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रसपा के प्रदेश महासचिव व लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अजय त्रिपाठी "मुन्ना" ने जनसमस्याओं को दूर करवाने, पुरनिया से पक्का पुल जाने वाले बंधा रोड का चौड़ीकरण व रेलिंग का कार्य, कूड़ा डंपिंग प्वॉइंट हटवाने और जाम से निजात दिलाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि सीतापुर रोड पुरनिया तिराहे पर पूरे दिन जाम लगा रहता है, जिसका तत्काल निस्तारण कराया जाए। फैजुल्लागंज,खदरा को जलभराव से मुक्ति दिलाया जाए। सड़क, नाली,सीवर की व्यवस्था की जाए। धरने को संबोधित करते हुए भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने कहाकि सभी जायज जन समस्याओं का निदान हर हाल में होना चाहिए नहीं तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी ने कहाकि आज पूरे देश और प्रदेश का उद्यमी, व्यापारी किसान, नौजवान सभी परेशान हैं। आने वाले समय में जनता वर्तमान सरकार को बदलने का कार्य करेगी। 

प्रदर्शन में किसान यूनियन नेता कमलेश यादव, मनीष यादव, वरिष्ठ व्यापारी नेता सुरेश जयसवाल, मोहम्मद ताज खान, अजय अवस्थी बंटी, मोहम्मद सूफियान, बब्बू अंसारी, विवेक मिश्रा, विजय यादव, संतोष वर्मा, उमेश शुक्ला, मोहम्मद शकील निजामी, नबी अहमद, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मोहम्मद फुरकान, पप्पू यादव, चंद्रभूषण ओझा, सुमित शर्मा, संतोष वर्मा, उत्कर्ष तिवारी, महेंद्र सिंह गौर, सर्वेश चौहान, शालिनी, वेद, जयश्री शुक्ला, मोहिनी सिंह, मोनी सिंह, प्रशांत मिश्रा, विशाल पांडेय, यश, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. संदीप मौर्य सहित काफी संख्या में स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ