Pages

बारिश का कहर: स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए यह निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए

वरिष्ठ अधिकारीगण क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्यों पर नजर रखें

अगले 02 दिन-17 व 18 सितम्बर, 2021 को प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों को बन्द रखने के निर्देश

प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचायी जाए

जल-जमाव की स्थिति में प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था करायी जाए

सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को इस आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित लगभग पूरे यूपी में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। लोग घरों में कैद हो गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारीगण क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्यों पर नजर रखें। 

उन्होंने अगले 02 दिन-17 व 18 सितम्बर, 2021 को प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों को बन्द रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा के दृष्टिगत जनपदों में राहत कार्य प्रभावी रूप से कराए जाएं। आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचायी जाए। जल-जमाव की स्थिति में प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था करायी जाए। 

उन्होंने सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को इस आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। 

गले तक भरा पानी

हजरतगंज का वीआईपी इलाका हो या गोमती नगर व गोमती नगर विस्तार, विभूति खंड हाईकोर्ट के आसपास का इलाका.. सभी जगह लोगों के घरों में पानी भर गया। केवल शक्ति नगर में ही सैकड़ों घरों में पानी भर गया। लोगों के सोफे, कपड़े, राशन, बिस्तर, बेड व अन्य सामान पानी में तैर रहा था। पुराने लखनऊ के सआदतगंज, एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड के सेक्टर जी, सेक्टर सेक्टर आई, आलमबाग के आजाद नगर, गीतापल्ली, पवनपुरी, सुजानपुरा में भी हजारों घरों में पानी भर गया। हजारों घरों में घुटनों तक पानी हो गया। जिनके मकान 2 मंजिल के थे उन्होंने तो अपना सामान ऊपर रखकर बचा लिया। लेकिन एक मंजिल के मकान वालों की पूरी घर गृहस्थी डूब गई। घर का सामान भीगने से कई महिलाएं व बच्चे रोते बिलखते दिखाई दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ