Pages

लाला लाजपतराय वार्ड में सपा ने चलाया 'झंडा लगाओ सरकार बनाओ' अभियान

लख़नऊ। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनैतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी सत्ता में लगातार बने रहने की कवायद में लगी है। वहीं वर्ष 2017 में सत्ता गवां चुकी समाजवादी पार्टी एक बार फिर यूपी में सरकार बनाने के प्रयास में जुट गई है। 

विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी बूथ स्तर पर अपनी कमेटी को मजबूत करने के लिए 'झंडा लगाओ सरकार बनाओ' अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को लाला लाजपतराय वार्ड में "झंडा लगाओ सरकार बनाओ" अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारी के घरों पर झंडा लगाया गया। इस कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ