Pages

सृजन फाउंडेशन : सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग महिला पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को किया सम्मानित

लखनऊ। सृजन फाउंडेशन एवं स्वस्थ भारत संवैधानिक भारत के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 'शक्ति महिला पुलिस सम्मान' समारोह आयोजित किया गया। रिज़र्व पुलिस लाइन के संगोष्ठी सदन में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया उपस्थित रहे। अतिथियों ने सृजन फाउंडेशन की महिला पुलिस सम्मान के पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहाकि इस प्रकार के कार्यक्रम पुलिस पब्लिक रिलेशनशिप के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। सम्मान किसी भी इंसान के उत्साह को बढ़ाकर उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। 


कार्यक्रम की शुरुआत सृजन झंकार के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से की। स्वरा त्रिपाठी ने गणेश वंदना पर नृत्य, इशिका श्रीवास्तव ने "कोमल है कमजोर नहीं तू..." एवं मरदानी एंथम, स्तुति जैन ने "बढ़ाओ बेटी को पढ़ाओ बेटी को..." (नृत्य), उर्वी पांडेय ने एसिड अटैक (एक्ट), संस्कृति सिंह ने "आज फिर जीने की तमन्ना है..." (गायन), नंदिनी खरे ने "युगों युगों से एक पहेली..." पर नृत्य, नव्या वार्ष्णेय ने "भारत की बेटी..." पर नृत्य, अनन्या एवं राशि ने मेरा मुल्क मेरा देश (गायन) की मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।

सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अमित सक्सेना ने बताया कि 12 सिंतबर, 1910 को विश्व की पहली महिला पुलिस ऐलिस स्टेबिन्स वेल्स की नियुक्ति लॉस एंजेल्स पुलिस डिपार्टमेंट (अमेरिका) में हुई थी। इसी कारण सृजन फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष 12 सिंतबर को महिला पुलिस दिवस मनाते हुए महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान करता है। स्वस्थ भारत संवैधानिक भारत के अध्यक्ष दिलीप यशवर्धन ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का सम्मान किया।

इनको किया सम्मानित

'शक्ति महिला पुलिस सम्मान' से सम्मानित होने वालों में रुचिता चौधरी (पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध एवं सुरक्षा) प्राची सिंह (अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ उत्तरी), डॉ. अर्चना सिंह (सहायक पुलिस आयुक्त कैंट), स्वाति चौधरी (सहायक पुलिस आयुक्त, गोसाईंगंज), शारदा चौधरी (निरीक्षक, महिला अपराध एवं सुरक्षा), नीलम राणा (प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट), महिला उप निरीक्षक प्रियतमा तिवारी (वजीरगंज), पूजा यादव (गौतम पल्ली), साधना यादव (मानक नगर), विवेचना (विकासनगर), हसीना खातून (बंथरा) व करुणानिधि (महिला अपराध एवं सुरक्षा), महिला आरक्षी बबीता मिश्रा, (हमराह, पिंक पेट्रोल, वजीरगंज), डाली रस्तोगी, हमराह, पिंक पेट्रोल, वजीरगंज, अमीषा वर्मा, मानकनगर, सीमा पाल, हसनगंज, अनामिका कुशवाहा, गुडंबा, रिजवाना, हजरतगंज, अमरावती दुबे, इंदिरानगर, दिनेश कुमारी, हसनगंज, रुचि कुमारी, हसनगंज, रीता कुमारी, पारा, वैशाली मिश्रा, महिला अपराध एवं सुरक्षा, प्रीती देवी अमीनाबाद, पिंक स्कूटी, कुमारी मधु, अमीनाबाद, पिंक स्कूटी, नेहा सिंह, सुशांत गोल्फ सिटी, रूपा पांडेय, इंदिरानगर, इंद्रेश कुनारी, गोमती नगर, संगीता, गाजीपुर, अतिमा सिंह, अलीगंज, बबिता, महिला अपराध एवं सुरक्षा, रीता पटेल, काउंसलर, डॉ. स्वर्णिमा सिंह, काउंसलर, छवि जैन, काउंसलर, आजाद हफीज, काउंसलर शामिल हैं।

कार्यक्रम का संचालन दिल्ली से आए अमर आनंद ने किया। कार्यक्रम में स्मिता श्रीवास्तव, अधिवक्ता राम प्रकाश सिंह, रोमा श्रीवास्तव, स्वाति जैन, अनूप सक्सेना, अजितेश, मनीष, डॉ. अर्चना सक्सेना, संध्या बाठला, रश्मि पांडेय, तेजस्विनी, अपूर्वा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ