📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

आशा वेलफेयर फाउंडेशन : युवाओं संग बुजुर्गों ने मचाया धमाल

पितृ पक्ष के समाप्ति के पहले वृद्धाश्रम में गीत संगीत से भरपूर कार्यक्रम

लखनऊ। हिन्दू सभ्यता में परिवार के पितरों को समर्पण के प्रतीक पितृ पक्ष की समाप्ति के पूर्व आशा वेलफेयर फाउंडेशन ने सरोजिनीनगर स्थिति वृद्धाश्रम में गीत संगीत फल और भोजन के साथ ही बुज़ुर्गो संग खुशियां मनाई।

इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष बृजेन्द्र बहादुर मौर्य ने पुराने नए गीतों के साथ ही भक्ति गीत वृद्धाश्रम के बुज़ुर्गो को सुनाया। साथ ही कॉमेडी इंटरेक्शन भी किया, ताकि घर परिवार से दूर रह रहे बुजुर्ग घर के माहौल का आनंद मिल सके। इस दौरान फिल्मी गानों पर युवाओं संग बुजुर्ग भी थिरके और जमकर धमाल मचाया।

बुज़ुर्गो को स्वादिष्ट भोजन के साथ ही फल वितरण भी किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष सोनी वर्मा, सचिव ज्योति मेहरोत्रा, कार्यक्रम प्रबंधक शीबा खान, सचिव युवा संगठन अभिषेक सिन्हा, सदस्य को-कॉर्डिनेटर मीनाक्षी श्रीवास्तव, को-सदस्य को-कॉर्डिनेटर हेमा अग्रवाल, सह उप सचिव पूजा सिंह, इला फाउंडेशन से सरोज खुल्बे, सुमन मनराल एवं अजीत सिंह मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें