Pages

लखनऊ की महापौर के अपने जन्मदिन पर 24.85 करोड़ की 345 परियोजनाओं की दी सौगात

नगर निगम में आयोजित हुआ शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम

लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया के 75वें जन्मदिन पर नगर निगम ने 345 परियोजनाओं की सौगात दी। शहर की सड़कों व पार्कों के निर्माण सहित कई अन्य विकास कार्य शामिल हैं। महापौर ने 24.85 करोड़ की लागत वाले 140 कार्यों का शिलान्यास व 205 विकाय कार्यों का लोकार्पण किया। महापौर ने कहा नगर निगम के जरिये विगत 3 वर्ष 10 माह में 1 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए है। अब तक सर्वाधिक विकास किया गया है। लखनऊ के विकास में कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी। 

लोकार्पण व शिलान्यास के लिए नगर निगम में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें भाजपा के अलावा अन्य दलों के पार्षद व नेता भी मौजूद थे। पार्षद गिरीश मिश्रा ने विकास कार्यों की सौगात के लिए नगर निगम व महापौर को धन्यवाद दिया। पार्षद दल के उपनेता कौशलेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि महापौर जनता के लिए अथक परिश्रम करती हैं। प्रत्येक मंगल दिवस में उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं की सुनवायी करती है। पार्षद रूपाली गुप्ता ने कहा कि शिलान्यास लोकर्पण वाले कामों से जनता को सीधे लाभ मिलेगा। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने विकास के लिए प्रेरणा प्रदान करने व जन्मदिवस के लिए महापौर को बधाई दी। नगर आयुक्त ने कहाकि शिलान्यास किए गए कार्यो को समय तथा पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ