Pages

17 उपजातियों को आरक्षण दिलाने के लिये संघर्ष करेगी 'रामजी पार्टी' 250 से अधिक विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी 'रामजी पार्टी' ने चुनाव लड़ने के लिए कसी कमर

ठा राजबीर जादौन को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष घोषित किया गया

लखनऊ। राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी "रामजी पार्टी" ने आगामी विधानसभा चुनाव लडने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने शुक्रवार को बाबूगढ़ सकराया निषादराज चौक वृन्दावन मथुरा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारी जन सैलाव उमड़ा देख पदाधिकारी उत्साहित हैं। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद वीरपाल गहलोत ने 2022 के विस चुनाव की गहन चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं को लगन मेहनत से चुनाव प्रचार करने को कहा। श्री वीरपाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी रामजी पार्टी 250 से अधिक विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ठा राजबीर जादौन को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष घोषित किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी विक्रम सिंह जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। 


उन्होंने कहा हमारी पार्टी गरीब, मजदूर किसान और निषाद, कश्यप, बिन्द समाज के दबे कुचले लोगों के लिए संघर्ष करेगी। हमारी पार्टी उस पार्टी से गठबंधन करेगी जो हमारी आवाज सुनेगी तथा ग़रीब मजदूर किसानों के हित में कार्य करेगी। कहा कि हमारी पार्टी सत्ता में शामिल होगी तो सबसे पहले गरीब मजदूर किसानों एवं निषादों के बच्चे जो सरकारी स्कूलों कोलेजों में पढ़ते हैं और ये समाज के लोग सरकारी अस्पतााल में इलाज कराते हैं तो इनको प्राइवेट स्कूलों अस्पतालों के जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम करेगी। 

निषाद कश्यप सहित 17 उपजातियों को आरक्षण के लिए कार्यकर्ताओं को खून पसीना बहाने का निर्देश भी दिया। पी ए सी एल कल्पतरु जैसी चिट फंड कंपनियों में फंसे गरीब मजदूर किसान निवेशकों को उनका पैसा रिफंड करवाने के लिए संघर्ष करने की बात कही। 

सम्मेलन में जिन पदाधिकारियों ने भाग लिया राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद वीरपाल गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव ठा अजय पाल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ठा राजबीर सिंह जादौन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह वर्मा, जिला अध्यक्ष मथुरा डॉ परषोत्तम सिंह निषाद, मांट विधानसभा अध्यक्ष अचारी निषाद, मथुरा वृन्दावन विधानसभा अध्यक्ष देवी लाल निषाद, नंदराम निषाद निषाद भगबान सिंह मास्टर राम कुमार निषाद, कान्हा निषाद,शिवराम निषाद,देवेश तिवारी जी राष्ट्रीय सलाहकार, चौधरी मेघश्याम सिंह, ठा रामकरन चौहान , डॉक्टर संजय गुर्जर,ठा हरिश्चंद्र, ठा मोहन सिंह, चौधरी महाशीर सिंह उत्तर प्रदेश सचिव, लालाराम, देवेंद्र कश्यप, रंजीत सुमन, हरपाल ठाकुर, दीपनारायण लोधी, सुनील सिंह निषाद, किशन शर्मा, दीपक शर्मा मंड़ल अध्यक्ष परशुराम निषाद वरिष्ठ नेता सलाहकार कैलाश चन्द्र निषाद शैलेन्द्र वर्मा , केशव देव कश्यप डॉक्टर लाखन सिंह निषाद भरत सिंह निषाद प्रहलाद निषाद नीरज वर्मा निषाद विल्लू महाशय इत्यादि 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ