📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखीमपुर के लिए निकले, लखनऊ में इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर गिरफ्तार हुए शिवपाल सिंह यादव

लखनऊ। लखीमपुर जा रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को इंजीनियरिंग कॉलेज के पास गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया है। इससे पहले उन्हें लखनऊ स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। लेकिन शिवपाल सुबह पुलिस को चकमा देकर लखीमपुर खीरी के लिए निकल पड़े। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों से जिला मुख्यालय पर धरना देने और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्देश दिया है।


ये भी पढ़ें 


कार्यकर्ताओं संग लखीमपुर जा रहे शिवपाल यादव को पुलिस ने जानकीपुरम इलाके के इंजीनियरिग कॉलेज चौराहे पर घेराबंदी कर रोक लिया। रोके जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। गिरफ्तार होने वालों में प्रसपा के प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी "मुन्ना" सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

जानकीपुरम इलाके के इंजीनियरिग कॉलेज चौराहे पर हुई गिरफ्तारी के बाद प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल यादव ने कहाकि वह शांतिपूर्वक लखीमपुर जा रहे थे लेकिन पुलिस ने जबरन रोक दिया। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय राज्यमंत्री को बर्खास्त किया जाए, अजय मिश्रा को गिरफ्तार किया जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये, मृतक किसानों के परिजनों को एक करोड़ रुपये व एक सदस्य को नौकरी दी जाए। गिरफ्तार कर पुलिसलाइन ले जाये जाने के बाद शिवपाल ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने गाड़ी चढ़ा दी है।

लखीमपुर जा रहे सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व उनके सहयोगी नेताओ पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, पूर्व विधायक के०के० ओझा, पूर्व विधायक रमेश गौतम, डॉ० मो० आलम सरहदी, कर्मराज वर्मा, शिवकुमार पटेल, शाहिस्ता परवीन सबिहुल हसन व तमाम सपा नेताओं के साथ लखीमपुर जा रहे थे। नानपारा-मिहींपुरवा मार्ग पर गुलालपुरवा चौराहे पर भारी पुलिस बल ने सपा नेताओं को रोका, नाराज सपा नेताओं ने तहसील गेट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें