Pages

वाराणसी में देव दीपावली की अद्भुत छटा, यहां देखिये 15 लाख दियों की जगमगाहट

वाराणसी। देव दीपावली के अवसर पर आज यहां आदिकेशव घाट से अस्सी घाट 15 लाख से अधिक दीयों से जगमगा उठा। दोनों घाटों के बीच की दूरी 7.5 किमी है। देव दीपावली उत्सव के दौरान भक्तों कौतूहल देखते ही बन रहा है। सुरक्षा व्यवस्था का भी पूरा इंतजाम किया गया है, अधिकारियों ने नाव संचालकों से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है कि वे पर्यटकों और भक्तों के साथ नावों को ओवरलोड न करें।

देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। इस प्रकार यह अवसर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ