Pages

विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर होंगे व्यापारी - संजय गुप्ता

लखनऊ। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की संयुक्त प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को गोमती नगर स्थित होटल D corbiz में हुई। बैठक में व्यापारियों ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए। कार्यसमिति की बैठक में प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, झांसी, लखनऊ सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए कैट के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि व्यापारी समाज अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुखर होकर आवाज उठाएगा। 

उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय हुआ कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के मुद्दे एकत्रित करके 15 दिन में अपना मांग पत्र तैयार करेगा। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को संगठन द्वारा मांग पत्र सौंपा जाएगा। जो भी राजनीतिक दल व्यापारियों की सभी मांगों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करते हुए उस पर सरकार बनने के बाद पूरी तरह अमल करने का वायदा करेगा उसी राजनीतिक दल को व्यापारी आगामी विधानसभा चुनाव में वोट करेगा। उसी दल को जिताने के लिए संगठन अपनी ताकत झोकेगा। 

● कैट एवं आदर्श व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णय

● व्यापारी तैयार करेंगे अपना मांग पत्र, जो राजनीतिक दल अपने घोषणापत्र में व्यापारियों की सभी मांगों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगा, उसी राजनीतिक दल को विधानसभा चुनाव में वोट करेंगे व्यापारी

● विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों की मनमानी पर अंकुश लगाए जाने के लिए प्रदेश भर में होंगे मुखर आंदोलन

● जाति धर्म से ऊपर उठकर व्यापारी बनकर वोट देने की जागरूकता अभियान को और तेज करेगा कैट एवं आदर्श व्यापार मंडल

● प्रदेशभर में आयोजित होंगे व्यापारी सम्मेलन

व्यापारियों को नजरअंदाज किया जाना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : संजय गुप्ता

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहाकि संगठन द्वारा व्यापारियों को जाति धर्म की सोच से ऊपर उठकर वोट करने हेतु जागरूक करने का अभियान और मजबूती से प्रदेश भर में चलाया जाएगा  प्रदेश भर में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। बैठक में कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की प्रदेश इकाई का पुनर्गठन भी किया गया और राजधानी लखनऊ में कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स का प्रदेश कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में कैट के राष्ट्रीय सचिव पंकज अरोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विभु अग्रवाल, उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिनदर सिंह, ट्रांसगोमती प्रभारी मनीष पांडेय, ट्रांसगोमती अध्यक्ष  अनिरुद्ध निगम ,महिला इकाई की अध्यक्ष अनिला अग्रवाल, उपाध्यक्ष रीमा अग्रवाल, प्रवीण मिश्रा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ