Pages

अमृत महोत्सव : भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

लखनऊ। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व जनहित उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के.के. अवस्थी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली। 60 फिट रोड जानकीपुरम विस्तार स्थित अटल चौराहा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने किया। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव जोश व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। किसान हो या नौजवान सभी वर्गों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जनता को फ्री राशन के साथ ही निःशुल्क चिकित्सा की सुविधा भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने सभी से नववर्ष के मौके पर देश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील भी की।

अटल चौराहे से शुरू हुई तिरंगा यात्रा इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, राम-राम बैंक चौराहा, ताड़ीखाना, सीतापुर रोड, फैजुल्लागंज, खदरा, अलीगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस 60 फिट रोड पर समाप्त हुई। जहां सभी ने तहरी भोज का लुत्फ उठाया। इस मौके पर शीला अवस्थी, देवेंद्र मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, राकेश रस्तोगी, योगेश शुक्ला, समीर संजय मिश्रा, संजय सिंह, सदाशिव मिश्रा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ