Pages

भाजपा पिछड़ा मोर्चा लखनऊ महानगर इकाई का सम्मेलन संपन्न

लखनऊ। वर्ष-2017 विधानसभा चुनाव के पहले की बसपा व समाजवादी पार्टी सरकार और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार में फर्क साफ है। बसपा की सरकार भ्रष्टाचार के हाथी पर सवार थी। वहीं वर्ष 2012 में जब समाजवादी की सरकार आई तो लोगों ने उम्मीद लगाई कि लोहिया की सरकार है कुछ पिछड़ों का भला करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। समाजवादी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार और गुंडाराज की सरकार थी। बुधवार को आयोजित भाजपा लखनऊ महानगर पिछड़ा मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी अमरपाल मौर्या ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को लूटने का काम किया। जबकि भाजपा सरकार ने गांवों में 18 घंटे बिजली दी जिससे किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। अब किसानों की जमीन  कोई हड़प नहीं सकता है। किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि भेजी जाती है। पहले भारत को गोला बारूद खरीदने के लिए हाथ जोड़कर दुनिया के देशों के आगे खड़ा रहना पड़ता था पर अब देश में गोला बारूद का निर्माण हो रहा है। हम पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हैं।

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहाकि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनने से विकास और सुशासन  का बड़ा परिवर्तन आया है। भाजपा सरकार ने घरों में गैस चूल्हा बिजली और गरीब के मकान का सपना आवास दे करके पूरा किया। महीने में दो बार राशन देने का कार्य सरकार कर रही है। महिलाओं के शोषण पर सरकार ने रोक लगाई है। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है तो फिल्म सिटी भी बन रही है और सब उद्योगपति उत्तर प्रदेश की ओर देख रहे हैं। लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल की यूनिट लगने जा रही है। रक्षामंत्री के प्रयास से लखनऊ में डीआरडीओ की यूनिट भी लग रही है। विकास और सुशासन की गति को और बढ़ाने के लिए अबकी बार 300 पार का संकल्प लेकर चुनावी मैदान पर उतरना है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष कृष्ण लोधी, महानगर महामंत्री रामअवतार कनौजिया, पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री राम शंकर राजपूत व रामचंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक व महानगर पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष गणेश वर्मा, महामंत्री मान सिंह यादव, विजय गुप्ता, शिवपाल सांवरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ