Pages

भारत महोत्सव : अवधी लोकगीतों संग बिखरी भारतीय संस्कृति की अदभुत छटा

लखनऊ। कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना में चल रहे भारत महोत्सव 2021 की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में अवधी गीतों संग लोक नृत्य की मनोरम छटा बिखरी। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद महापौर संयुक्ता भाटिया और विशिष्ट अतिथि मलिहाबाद क्षेत्र की विधायक जया देवी कौशल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर भारत महोत्सव गौरव सम्मान से सम्मानित किया। 


प्रथम पूज्य श्रीगणेश की स्तुति से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में रागिनी, पूजा जायसवाल के नृत्य निर्देशन में हनु जायसवाल, आयुष यादव ने जय गणेश जय गणेश देवा पर भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय कर दिया। कुसुम पान्डेय, साजिदा हुसैन, सिम्पल शर्मा, नेहा गौतम सहित अन्य मॉडलो ने सर्वधर्म सम्भाव के तहत विभिन्न धर्मो की पारम्परिक वेशभूषा में भारतीय संस्कृति की अदभुत छटा बिखेरी। हमु जायसवाल, मिस्टी सिंह, कुमकुम सिंह, आयुष यादव, विनीत कुमार, आयुष जायसवाल सहित अन्य बच्चों ने किड्स मॉडलिंग के तहत रैम्प पर कैटवाक पर दर्शकों का दिल जीता।

मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरांत नवकला एकेडमी के कलाकारों ने नवनीत रस्तोगी के नृत्य निर्देशन में राम कथा और हनुमान चालीसा डांस बैले में प्रभु श्रीराम और हनुमान के अनुकर्णिय चरित्र और प्रसंगो को उजागर किया। लोक गायिका कुसुम वर्मा ने अवधी लोक गीतों की मनोरम छटा बिखेरी। कुसुम वर्मा ने सर्वप्रथम अपनी सखियों पूर्विका पाण्डेय, पूजा गौतम और कामिनी संग लोकगीतों के जरिये  श्रीराम विवाह की सुंदर झांकी प्रस्तुत की।

कुसुम ने अपनी खनकती हुई आवाज में फुलवारी गीत- बगिया मा आये रघुनाथ झमकि उठे गजरा हाँ रे हाँ रे, गारी -- हमरी सीता है गोरी किसोरी तोहार राम करिया हैं, मण्डप गीत-- हरे बांस मण्डप छाये सीता जी को ब्याहन राम आये को सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध दिया। कुसुम वर्मा ने गारी- रामलखन जब आये महलिया और नकटा- सूरजमुख ना जइबै हाय राम को सुनाया। जिस पर सपना सिंह, सुप्रिया तिवारी, अनुष्का यादव और अनामिका यादव ने मनोरम नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ