Pages

अलंकरण समारोह में दीपक रंजन ने विभूतियों को किया सम्मानित

लखनऊ। समाजवादी के प्रदेश सचिव दीपक रंजन की ओर से बुधवार को विभूति अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। सीतापुर रोड स्थित मान लॉन में आयोजित समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, आयोजक दीपक रंजन व गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिनकी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। 


जिसके पश्चात दीपक रंजन द्वारा ने उदय प्रताप सिंह, अरविन्द सिंह गोप (पूर्व कैबिनेट मंत्री), आरपी सिंह (राष्ट्रीय प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी), जूही सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सपा महिला सभा), सुनील सिंह 'साजन' (सदस्य विधान परिषद), सुशील दीक्षित (महानगर अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी), डा. मधु गुप्ता, आलोक यादव (अध्यक्ष, लखनऊ उत्तर विधानसभा), रिहाना हुदा (अध्यक्ष, सपा महिला सभा, लखनऊ उत्तर विधानसभा), इरफान लखनवी (शायर), सर्वेश अस्थाना (कवि), अशोक मिश्रा झंझटी (कवि) एवं ज्योति शेखर (साहित्यकार) को शॉल, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. मधु गुप्ता ने दीपक रंजन के कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही समाजसेवा के कार्यों में भी दीपक रंजन अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर दिवंगत सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री श्रेया वर्मा, युवा नेता विवेक श्रीवास्तव, अनूप सक्सेना, शैलेन्द्र वर्मा सहित काफी संख्या में लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ