Pages

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के व्यापारी सम्मेलन में उमड़ी भीड़

लखनऊ। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा देश में चौपट होते खुदरा व्यापार व व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए रविवार को रविंद्रालय में विशाल व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहाकि 2008 में ऑनलाइन व्यापार 200 करोड़ रुपए का था वर्तमान में 2021 मार्च तक यह व्यापार 525000 लाख हजार करोड़ तक पहुंच गया है। जिससे आज पूरे देश में खुदरा व्यापार की 6% दुकान, 14% कुटीर उद्योग बंद हो गए हैं। आरबीआई के द्वारा 2018 में 161328 करोड़, 2019 में 236265 करोड़, 2020 में 234170 करोड़, 2021 में 202781 करोड़ रुपए राइट ऑफ (माफ) कर दिया गया। लेकिन एमएससी में सेक्टर को सिर्फ 16% लोन बैंकों के द्वारा मिलता है उसमें से सिर्फ 2% खुदरा व्यापारियों को बैंकों से लोन मुहैया होता है। 

उन्होंने कहाकि आज देश का खुदरा व्यापारी कठिनाई के दौर से गुजर रहा है। सरकार को चाहिए कि छोटे छोटे व्यापारियों के लिए अलग से राहत पैकेज बनाकर राहत दी जाए। वर्तमान में ई-कॉमर्स देश के खुदरा व्यापार के लिए स्वीट प्वाइजन का काम कर रहा है। परिणाम स्वरूप देश से खुदरा व्यापार बंद हो रहा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहाकि देश के व्यापारियों को एक देश एक कर प्रणाली और तमाम करो व लिखा पढ़ी की जटिलताओं से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। जीएसटी जैसे महत्पूर्ण अधिनियम व्यापारियों को उलझन पैदा कर रहे हैं। देश में राजस्व नुकसान के चलते सरकारी संपत्तियों का निजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने पेट्रोलियम, गैस पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिक उत्पीड़न व्यापारी समाज का है उसको राहत देने के लिए हरिजन एक्ट की तर्ज पर व्यापारी एक्ट बनाया जाए। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष गोविंद बाबू टाटा (राष्ट्रीय महामंत्री) ने सभी का माल्यार्पण कर, पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिल्ली से दीपक अग्रवाल (राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री), हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष गुलशन ढंग, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अजय अग्रवाल ,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नितिन गुप्ता, सम्मेलन संयोजक आलोक आर्य, कार्यक्रम सह संयोजक सोनू गुप्ता, सह स्वागताध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री राजीव जय राम, स्वागत मंत्री रविंद्र जायसवाल, प्रदेश महामंत्री जगत नारायण अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री सहसंयोजक अजीत सिंह बग्गा, राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन मंत्री शिवम विश्नोई, राष्ट्रीय महामंत्री युवा उल्लास  दोनोरिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युवा किशोर गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश रमेश निरंकारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील लखवानी, प्रदेश संगठन मंत्री राजीव वर्मा, प्रदेश मंत्री हरगोविंद प्रवाह, आरके पोरवाल, आलोक बाबू अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष ,युवा संजय गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष युवा, मनीष गुप्ता प्रदेश महामंत्री युवा, रामअचल मौर्य प्रदेश संगठन मंत्री युवा ,अरविंद जयसवाल प्रदेश संगठन मंत्री युवा, अजयदीप गुप्ता प्रदेश मंत्री, युवा रोशन जयसवाल प्रदेश मंत्री युवा, कर्मेंद्र सिंह प्रदेश मंत्री युवा, निशा अग्रवाल प्रदेश महामंत्री महिला, सुनीता गुप्ता प्रदेश मंत्री सहित काफी संख्या में व्यापारियों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ