Pages

लक्ष्मणनगरी के महानगर रामलीला मैदान में श्रीरामकथा 28 दिसंबर से

लखनऊ। लक्ष्मण नगरी में प्रभु श्रीराम की शौर्यगाथाये गूंज रही हैं। एक ओर जहां सेवा अस्पताल परिसर सीतापुर रोड स्थित रेवथी लॉन में चल रही श्रीराम कथा में साध्वी ऋतम्भरा प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान कर रहीं हैं। वहीं महानगर रामलीला मैदान में 28 दिसंबर 2021 से 5 जनवरी 2022 तक आचार्य शान्तनु जी महाराज श्रीराम कथा सुनाएंगे। कथा स्थल पर सोमवार को आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में विवेकानन्द एजुकेशनल एवं सोशल वेलफेयर इंस्टीट्यूट की प्रबन्धक सविता सिंह और पूर्व भाजपा पार्षद नरेंद्र सिंह देवड़ी ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायंकाल 5 बजे तक आचार्य शान्तनु जी महाराज श्रीरामकथा सुनाएंगे। 

कथा से पूर्व 28 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे 'भाऊराव देवरस चिकित्सालय महानगर से गोल मार्केट चौराहा, क्लासिक चौराहा होते हुए रामलीला मैदान महानगर तक 108 महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। राम कथा के प्रथम दिन महापौर संयुक्ता भारिया व नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन "गोपाल जी" बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। सविता सिंह ने बताया कि रामकथा के दौरान सरकार द्वारा जारी की गयी कोरोना गाइडलाइन का पूर्णतया पालन किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस महानगर रामलीला समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष ललित मोहन जोशी, भाजपा लखनऊ पूर्वी मण्डल अध्यक्ष सुनील शंखधर, शान्तनु सिंह, महासचिव हेमपन्त, दीनू पाण्डेय, ताराचन्द भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ