📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

एअर इंडिया की फ्लाइट में 125 यात्री कोरोना से संक्रमित, पढ़िये पूरी खबर

वीओसी डेस्क। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक चार्टर्ड फ्लाइट मिलान से अमृतसर पहुंची, जिसमें 179 यात्री थे। अमृतसर एयरपोर्ट के निदेशक वी.के. सेठ की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट इटली से आई एअर इंडिया की फ्लाइट में 160 लोगों का कोविड-19 टेस्ट किया गया और 125 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। कुछ लोगों को यही क्वारंटाइन किया है, बाकि मरीज़ों को उनके ज़िलों में क्वारंटाइन किया जाएगा जिसके लिए टीम काम कर रही है। 

फोटो एएनआई 

देश में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है. यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के  90,928 नए केस मिले हैं. इसके अलावा 325 लोगों की कोरोना से जान भी गई है. बुधवार के मुकाबले गुरुवार को कोरोना के 56.5 फीसदी अधिक केस मिले. 

इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा मामले 

कोरोना के केसों में सबसे ज्यादा इन पांच राज्यों में देखने को मिल रहा है। इसमें महाराष्ट्र (26,538 नए कोरोना), पश्चिम बंगाल (14,022), दिल्ली (10,665), तमिल नाडु (4,862) और केरल (4,801) शामिल है। नए 90,928 केसों में से 66.97 फीसदी सिर्फ पांच राज्यों से आए हैं. इसमें सिर्फ महाराष्ट्र से 29.19 फीसदी केस हैं. इन 5 राज्यों में देश के कुल केसों में 66% केस मिले हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें